हल्द्वानी: 106 लोगों को मिलेगा पीएम आवास योजना का लाभ

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए पैसा मिलने का इंतजार खत्म होने वाला है। मार्च में नगर निगम करीब 106 आवेदकों को दूसरी किश्त के 60-60 हजार रुपये जारी करेगा। पीएम आवास योजना के तहत उन लोगों को मकान बनाने का पैसा दिया जाता है जिनके पास अपना कोई …

हल्द्वानी, अमृत विचार। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए पैसा मिलने का इंतजार खत्म होने वाला है। मार्च में नगर निगम करीब 106 आवेदकों को दूसरी किश्त के 60-60 हजार रुपये जारी करेगा।

पीएम आवास योजना के तहत उन लोगों को मकान बनाने का पैसा दिया जाता है जिनके पास अपना कोई मकान नहीं है। योजना में दो लाख रुपये की सब्सिडी केंद्र की तरफ से व 1.53 लाख रुपये की रकम खुद आवेदक को वहन करनी होती है। हल्द्वानी नगर निगम की ओर से पूर्व में 109 और 112 मकानों के प्रस्ताव भेजे गए थे।

जिनमें से कुछ स्वीकृत हुए थे। इन सभी को पहली किश्त के तौर पर 20 हजार रुपये की धनराशि जारी की जा चुकी है जबकि, 106 लोगों को दूसरी किश्त का पैसा मार्च में चुनाव परिणाम आने के बाद जारी किया जाएगा। निगम के सामाजिक विकास अधिकारी सुरेश अधिकारी ने बताया कि 50 अन्य डीपीआर को भी मंजूरी मिल गई है। इन सभी लाभार्थियों को भी जल्द ही पहली किश्त के 20 हजार रुपये जारी किए जाएंगे।

संबंधित समाचार