कानपुर: अब ओवर स्पीड पर होगा चालान, सड़क पर लगेंगे संकेतक और साइन बोर्ड

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। शहर के बीच से गुजरे 27 किलोमीटर के हाइवे पर स्पीड लिमिट, कर्व, रिफलेक्टर और संकेतक न होने से लोग ओवर स्पीड में वाहन चलाते हैं। इससे अक्सर हादसे होते हैं। भौंती-रूमा हाइवे सबसे अधिक खतरनाक हो गया है। अफसरों का कहना है कि हादसों की रोकथाम को संकेतक जरूरी है। एडीसीपी ट्रैफिक राहुल …

कानपुर। शहर के बीच से गुजरे 27 किलोमीटर के हाइवे पर स्पीड लिमिट, कर्व, रिफलेक्टर और संकेतक न होने से लोग ओवर स्पीड में वाहन चलाते हैं। इससे अक्सर हादसे होते हैं। भौंती-रूमा हाइवे सबसे अधिक खतरनाक हो गया है। अफसरों का कहना है कि हादसों की रोकथाम को संकेतक जरूरी है। एडीसीपी ट्रैफिक राहुल मिठास ने बताया कि संकेतक और साइन बोर्ड लगवाने को लेकर एनएचएआइ के अफसरों से कहा है। व्यवस्था दुरुस्त होते ही निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार से चलने वाले वाहनों के चालान होंगे।

यह भी पढ़ें: बरेली: प्रेमी से शादी की तो मायके वालों ने की तोड़फोड़, ससुराली पलायन को मजबूर

संबंधित समाचार