उन्नाव में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ मतदान, जिले में हुई कुल 58.93 प्रतिशत वोटिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रवींद्र कुमार के नेतृत्व में जनपद उन्नाव में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 का मतदान बुधवार को शाम सात बजे से संपन्न हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 विधानसभा 165-सदर, 164-मोहान, 162-बांगरमऊ, 166-भगवंतनगर, 167-पुरवा, 163-सफीपुर में स्वतंत्र निष्पक्ष, …

उन्नाव। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देश अनुसार जिला निर्वाचन अधिकारी श्री रवींद्र कुमार के नेतृत्व में जनपद उन्नाव में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 का मतदान बुधवार को शाम सात बजे से संपन्न हो गया। जिला निर्वाचन अधिकारी के नेतृत्व में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 विधानसभा 165-सदर, 164-मोहान, 162-बांगरमऊ, 166-भगवंतनगर, 167-पुरवा, 163-सफीपुर में स्वतंत्र निष्पक्ष, पारदर्शी, मतदान सकुशल संपन्न हुआ।

जिसमें जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने समस्त रिटर्निंग ऑफिसर, असिस्टेंट रिटर्निंग ऑफिसर, सेक्टर मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, पीठासीन अधिकारी प्रथम द्वितीय तृतीय मतदान अधिकारी व निर्वाचन में लगे समस्त कार्मिकों को समस्त मतदाताओं को जनपद में मतदान सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए बधाई व शुभकामनाएं दीं।

जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी ने अपने संदेश में कहा अच्छे अधिकारी/कर्मचारी की कार्यशैली की पहचान आपदा के समय व निर्वाचन के समय में ही जानी जाती है। सभी ने अपने कर्तव्य दायित्व का सत्य निष्ठा के साथ निर्वहन किया है, उन्नाव का चुनाव सकुशल संपन्न कराया है, मतदान शांतिपूर्ण संपन्न हुआ।

जिसमें दिव्यांग वृद्ध मतदाताओं के लिए जिला प्रशासन द्वारा मतदाता को उनके मतदान केंद्र तक पहुंचाने के लिए व्यवस्था की गई थी जो एक सराहनीय पहल थी। जनपद में आदर्श मतदान केंद्र व महिला मतदान केंद्र भी बनाए गए जिन पर लोगों ने सेल्फी ली और मतदान केंद्र आकर्षक मतदान केंद्र बने।

2017 में जनपद उन्नाव में विधानसभा सामान्य निर्वाचन  में लगभग 55% मतदान हुआ था। जबकि आज 23 फरवरी 2022 में जनपद उन्नाव में विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 में 58.93% मतदान सकुशल संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें: बरेली: एडीएसआईसी कार्यालय के बाहर से एसीएम प्रथम के अर्दली की बाइक चोरी

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता