संभल: बेटा नहीं होने पर बहू को मारपीट कर घर से निकाला
गुन्नौर,अमृत विचार। पांच दिन से पिता के घर रह रही विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने थाने जाकर पुलिस बताया कि बेटा न होने पर पहले भी कई बार जान से मारने का प्रयास कर चुके हैं। पीड़िता ने अपने पिता के साथ …
गुन्नौर,अमृत विचार। पांच दिन से पिता के घर रह रही विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने थाने जाकर पुलिस बताया कि बेटा न होने पर पहले भी कई बार जान से मारने का प्रयास कर चुके हैं। पीड़िता ने अपने पिता के साथ ससुरालियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
थाना धनारी निवासी पंचम सिंह ने अपनी बेटी कश्मीरा की शादी गुन्नौर थाना क्षेत्र के गांव ईसमपुर की मढैया निवासी मनवीर पुत्र सोपाली के साथ 10 साल पहले की थी। शादी के बाद उसने दो बेटियों को जन्म दिया था, लेकिन बेटा नहीं होने के बाद ससुराल वाले महिला को प्रताड़ित करने लगे थे।
पीड़ित महिला ने बताया कि बेटा पैदा नहीं होने पर ससुराल वाले आए दिन मारपीट और जान से मारने की धमकी देकर घर से निकाल देते थे। मेरे पिता मुझे समझा बुझाकर वापस ससुराल भेज देते थे। पांच दिन पहले पति के साथ सास ससुर ने मुझे ताल घूंसों और लोहे के पाइप से मारपीट कर बेहोश कर दिया। फोन कर मेरे भाई को जहरीला पदार्थ खाकर बेहोश होने की सूचना दी।
भाई के साथ मायके पहुंची विवाहिता ने इलाज के बाद बुधवार को पिता के साथ गुन्नौर पुलिस को ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। लड़की के पिता पंचम ने बताया कि मैंने बेटी की शादी मनवीर पुत्र सोपाली निवासी ईसमपुर की मढ़ैया के साथ की थी शादी के बाद ही बेटा ना होने के कारण बेटी को ससुराल वाले प्रताड़ित करते आ रहे हैं दूसरी शादी की बात करते हैं।
ये भी पढ़ें-
