UP Election 2022: राजनाथ सिंह ने चुनावी जनसभा को किया संबोधित, कहा- सपा आते ही ऐंठने वालों की संख्या बढ़ जाती है
कुशीनगर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रामकोला विधानसभा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। राजनाथ सिंह जब सरकार के पक्के मकान के बारे में पूछा तो एक शराबी ने कहा नहीं मिला तो राजनाथ सिंह ने शराबी से कहा कि चढ़ गई है उतरने में समय लगता है। गैस सिलेंडर के बारे में पूछा तो …
कुशीनगर। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रामकोला विधानसभा में चुनावी जनसभा को सम्बोधित किया। राजनाथ सिंह जब सरकार के पक्के मकान के बारे में पूछा तो एक शराबी ने कहा नहीं मिला तो राजनाथ सिंह ने शराबी से कहा कि चढ़ गई है उतरने में समय लगता है।
गैस सिलेंडर के बारे में पूछा तो फिर शराबी ने नहीं बोला तो राजनाथ सिंह ने कहा कि आपका अभी चढ़ा हुआ है अगली बार आएंगे तो आपसे बात करूंगा।
इसके साथ ही सपा पर तंज कसते हुए राजनाथ सिंह ने कहा कि सपा के आते ही ऐंठने वालों की संख्या बढ़ जाती है। रामकोला नगर के जूनियर हाईस्कूल में आयोजित जनसभा में राजनाथ सिंह ने अपने चिरपरिचित अंदाज में विरोधियों पर निशाना साधा तो वहीं दूसरी ओर बीजेपी की केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया।
