ISL 2021-22: गोवा में खेला जाएगा फाइनल मुकाबला, दो साल बाद स्टेडियम में दिखेंगे फैंस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2021-22 सत्र का 20 मार्च को गोवा में जब फाइनल खेला जाएगा तो पिछले दो साल में पहली बार इस फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में दर्शकों की उपस्थिति देखने को मिलेगी। फाइनल मडगांव के पीजेएन स्टेडियम में खेला जाएगा जिससे पिछले साल नवंबर में शुरू हुई इस फ़ुटबॉल …

नई दिल्ली। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) के 2021-22 सत्र का 20 मार्च को गोवा में जब फाइनल खेला जाएगा तो पिछले दो साल में पहली बार इस फुटबॉल प्रतियोगिता के मैच में दर्शकों की उपस्थिति देखने को मिलेगी। फाइनल मडगांव के पीजेएन स्टेडियम में खेला जाएगा जिससे पिछले साल नवंबर में शुरू हुई इस फ़ुटबॉल लीग का समापन भी होगा।

राज्य सरकार के 23 जनवरी को जारी दिशानिर्देशों के अनुसार स्टेडियम की क्षमता के 50 प्रतिशत दर्शकों को ही अनुमति दी जाएगी जिसका मतलब है कि फाइनल में लगभग 9,500 दर्शक ही उपस्थित रहेंगे।

आईएसएल के अनुसार टूर्नामेंट का आयोजक फुटबॉल स्पोर्ट्स डेवलपमेंट लिमिटेड (एफएसडीएल) इस बारे में स्थानीय अधिकारियों के साथ बात कर रहा है।

ये भी पढ़ें :आरसीबी का कप्तान पद छोड़ने पर कोहली ने कहा- अपने लिए भी समय चाहता था

 

 

संबंधित समाचार