हरदोई: शादी के फेरे से पहले दूल्हे ने फेरा मुंह, युवती ने लगाई फांसी, जानें पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। गोद भराई की रस्म हो चुकी थी, शादी की तैयारियां की जा रही थी। इसी बीच दूल्हे ने दहेज की मांग रखते हुए शादी से ही इंकार कर दिया। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन को ऐसा सदमा पहुंचा कि उसने जिंदगी गंवाने की ठान ली और गांव के बाहर निकल कर फांसी पर …

हरदोई। गोद भराई की रस्म हो चुकी थी, शादी की तैयारियां की जा रही थी। इसी बीच दूल्हे ने दहेज की मांग रखते हुए शादी से ही इंकार कर दिया। दूल्हे की इस हरकत से दुल्हन को ऐसा सदमा पहुंचा कि उसने जिंदगी गंवाने की ठान ली और गांव के बाहर निकल कर फांसी पर झूल गई। मामला बेनीगंज कोतवाली के कुर्सी गांव का है। गांव के तेजपाल के दो बेटे और दो बेटियां हैं।

गरीबी में गुजर-बसर कर रहे तेजपाल ने बड़ी बेटी 20 वर्षीय माधुरी की शादी सीतापुर जिले के लकड़ियामऊ से तय की थी। एक महीने पहले गोद भराई की रस्म हुई। जिसमें माधुरी के गरीब बाप ने हैसियत से बढ़ कर लेन-देन किया। तेजपाल ने बताया है कि उसने लड़के वालों से पहले ही सारी बात बता दी थी। इसके बाद शादी तय हुई। अगस्त में शादी होनी थी। तैयारियां की जा रही थी। इसी बीच दो दिन पहले दूल्हे ने दुल्हन से दहेज की मांग करते हुए शादी से साफ इंकार कर दिया।

बताया गया है कि शादी तय होने के बाद से दोनों एक-दूसरे से बातें करने लगे थे।आपस में काफी घुल-मिल भी गए थे। इस तरह शादी से इंकार करने की बात से माधुरी को गहरा सदमा पहुंचा। बुधवार की दोपहर वह चुपचाप घर से निकल गई। गांव के बाहर जा कर उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जिंदगी तमाम कर ली। इसका पता होते ही इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। सारे मामले की गहराई से छानबीन की जाएगी।

दरवाजा तोड़ कर निकाला गया शव

हरदोई। किसी बात से नाराज होते हुए एक युवक ने कमरे के अंदर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। इसका पता होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे का दरवाज़ा तोड़ कर शव को कब्ज़े में लिया। बताया गया है कि लोनार थाने के लोनार गांव निवासी 35 वर्षीय सुभाष पुत्र जग्गू ने बुधवार की शाम अपने घर के कमरे के अंदर फांसी लगा ली। बताते हैं कि उस वक्त सुभाष घर में अकेला था।उसके भाई हरीशचंद्र ने बताया कि घर वाले जब वापस लौटे,तब उन्हें इसका पता चला।

वहां आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए। पुलिस भी पहुंच गई। शव बाहर निकालने की कोशिश करते हुए कमरे का दरवाज़ा तोड़ा गया। सुभाष खेती-किसानी करता था। हरीशचंद्र के मुताबिक वह किसी बात को लेकर नाराज़ चल रहा था। किस बात की नाराज़गी थी ? इस सवाल का कोई सही जवाब नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्य पहुंचे उर्रा बाजार, मतदान के प्रति किया जागरूक

संबंधित समाचार