हल्द्वानी: पूर्व ब्लाक प्रमुख लाखन सिंह नेगी को जान से मारने की धमकी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व ब्लाक प्रमुख लाखन नेगी को कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में लाखन की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कैलाश व्यू कालोनी दमुवाढूंगा निवासी रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी पुत्र लाल सिंह …

हल्द्वानी, अमृत विचार। पूर्व ब्लाक प्रमुख लाखन नेगी को कुछ लोगों ने जान से मारने की धमकी दी है। इस मामले में लाखन की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कैलाश व्यू कालोनी दमुवाढूंगा निवासी रामगढ़ के पूर्व ब्लॉक प्रमुख लाखन सिंह नेगी पुत्र लाल सिंह ने पुलिस को सौंपी तहरीर में कहा है कि बीती 20 फरवरी को उन्हें व्हाट्सप पर ऑडियो कॉल आई।

आरोप है कि फोन करने वाले पंकज गैलाकोटी निवासी ग्राम बड़ेत, रामगढ़ व भाष्कर जोशी निवासी भनार अल्मोड़ा ने उनके साथ गाली गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

संबंधित समाचार