रामनगर में गजराज ने मचाया जमकर उत्पात
रामनगर, अमृत विचार। नदी पार कर आए एक गजराज ने पेट्रोल पंप और ग्राम टेड़ा में तिलमठ मंदिर में तोड़फोड़ की। हाथी के इस हमले से लोगों में दहशत है। रामनगर हल्द्वानी रोड पर बाल सुंदरी मंदिर के सामने बेलगढ़ फिलिंग स्टेशन के मालिक नीरज कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे एक …
रामनगर, अमृत विचार। नदी पार कर आए एक गजराज ने पेट्रोल पंप और ग्राम टेड़ा में तिलमठ मंदिर में तोड़फोड़ की। हाथी के इस हमले से लोगों में दहशत है।
रामनगर हल्द्वानी रोड पर बाल सुंदरी मंदिर के सामने बेलगढ़ फिलिंग स्टेशन के मालिक नीरज कुमार ने बताया कि बुधवार रात करीब 10 बजे एक हाथी ने घुसकर पंप की दीवार तोड़ दी।
इतना ही नहीं उसने पंप में बने टैंक को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पंप की मशीनों के ऊपर लगे टिनशेड को भी हिला दिया। उसके बाद वह पंप के पीछे बगीचे में घुस गया।
पंप स्वामी ने हाथी से तोड़ी गयी दीवार के मुआवजे की मांग की है। उधर, ग्राम टेढ़ा तिलमठ महादेव मंदिर में बाबा की धूनी हट व भंडारा भोजनालय को भी हाथी ने तोड़ डाला।
ग्रामीणों का कहना है कि हाथी बीते दिनों से गांव में फसल नष्ट कर रहा है। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथी को जंगल में भगाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि इस संदर्भ में कोई कार्रवाई नहीं की गई तो हाथी कभी भी जनहानि कर सकता है।
