यूपी चुनाव: अनुप्रिया समेत राजग नेताओं का पूर्वांचल में जमावड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजग नेताओं का पूर्वांचल में जमावड़ा लग गया है। ऐसे में केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद बृहस्पतिवार सुबह 11: 30 बजे चित्रकूट के मानिकपुरजनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रयागराज के फाफामऊ में दोपहर 1: 15 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राजग नेताओं का पूर्वांचल में जमावड़ा लग गया है। ऐसे में केन्द्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल व निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय निषाद बृहस्पतिवार सुबह 11: 30 बजे चित्रकूट के मानिकपुरजनसभा को संबोधित करेंगे। इसके अलावा प्रयागराज के फाफामऊ में दोपहर 1: 15 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ जनसभा में शामिल होंगे।

वहीं, भाजपा नेता अर्पणा यादव बाराबंकी के देवां व कुर्सी में जनसभा को संबोधित करेंगी। केन्द्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल कौशाम्बी की चायल विधानसभा में सुबह 11: 00 बजे तथा मंझनपुर विधानसभा में दोपहर 1 बजे एवं सिराथू विधानसभा में दोपहर 3 बजे जनसंवाद करेंगे। इसके अलावा सांसद व फिल्म अभिनेत्री हेमा मालिनी सुबह 11बजे सिद्धार्थनगर अम्बेडकरनगर के जलालपुर में जनसभा को संबोधित करेंगी।

यह भी पढ़ें:-कानपुर: शतरंज की नेशनल चैम्पियनशिप कल से शुरू, 182 प्लेयर्स पहुंचे, 23 ग्रैंड मास्टर्स हुए शामिल

संबंधित समाचार