हल्द्वानी: रामगढ़,भवाली पुलिस ने लगवाए चक्कर, अब न्याय पाने पहुंचे एसएसपी दफ्तर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले के मल्ला रामगढ़ में 11 केवी की बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से 24 वर्षीय लाइनमैन विवेक हर्नवाल की मौत हो गई थी। लाइनमैन की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर अस्पताल में प्रदर्शन कर दोषी विभागीय अधिकारियों के खिलाफ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। नैनीताल जिले के मल्ला रामगढ़ में 11 केवी की बिजली लाइन पर काम करते समय करंट लगने से 24 वर्षीय लाइनमैन विवेक हर्नवाल की मौत हो गई थी। लाइनमैन की मौत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी कर अस्पताल में प्रदर्शन कर दोषी विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

मामले में दो हफ्ते से अधिक का समय बीतने के बाद भी स्थानीय थाना पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई न होने से नाराज परिजनों ने आज हल्द्वानी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट से मुलाकात की। परिजनों के साथ आए ग्रामीणों ने एसएसपी से कहा कि मामले में रामगढ़ और भवाली पुलिस एफआईआर दर्ज करने के लिए चक्कर लगवा रही है। जबकि विभाग दोषी अधिकारियों को बचाने की जुगत में लगा है।

बहरहाल मामले में एसएसपी ने भवाली सीओ को तत्काल रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं मृतक लाइनमैन के पिता और बहन ने दोषी अधिकारियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है। बताते चलें कि छह फरवरी की सुबह लाइनमैन विवेक हर्नवाल रामगढ़ क्षेत्र में 11 केवी की लाइन पर काम कर रहा था।

काम करने से पहले उसने शटडाउन भी लिया था। आरोप है कि काम करते समय अचानक बिजली की लाइनों में करंट दौड़ गया। करंट की चपेट में आने से विवेक बुरी तरह झुलस गया और पोल से नीचे गिर गया। सूचना पर स्थानीय लोग उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़ ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

संबंधित समाचार