लखनऊ में नामी अभिनेता बुलवाने के नाम पर ढाई लाख की ठगी
लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक नटवरलाल ने एक व्यवसायी के एक कार्यक्रम में अभिनेता को बुलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली। व्यवसायी आरोपी से कई बार पूछा कि वह अभिनेता को किस डेट पर बुला रहा है। आरोपी हर बार उसे बहाना बनाकर टाल-मटोल करता रहा। जिससे परेशान होकर व्यवसायी ने …
लखनऊ। सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक नटवरलाल ने एक व्यवसायी के एक कार्यक्रम में अभिनेता को बुलाने के नाम पर लाखों की ठगी कर ली। व्यवसायी आरोपी से कई बार पूछा कि वह अभिनेता को किस डेट पर बुला रहा है। आरोपी हर बार उसे बहाना बनाकर टाल-मटोल करता रहा। जिससे परेशान होकर व्यवसायी ने आरोपी को मिलने के बहाने बुलाकर साथियों की मदद से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस के मुताबिक पीड़ित और आरोपी आपसी समझौते पर बात कर रहे हैं। तहरीर मिलने पर साक्ष्य के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अभिनेता की डेट को लेकर रोज बना रहा था बहाना
सरोजनी नगर थाना पुलिस के अनुसार सरोजनीनगर गौरी बाजार निवासी पीड़ित व्यवसायी भानु तिवारी ने पुलिस को बताया कि पिछले दिनों उनकी मुलाकात बनारस चिथरियापुर निवासी प्रदीप यादव से हुई। प्रदीप ने खुद को फिल्म प्रड्यूसर बताते हुए कई अभिनेताओं में परिचय होने की बात कही । उसकी बातों में आकर एक इवेंट कराने की सोंची। जिसमें एक जाने-माने अभिनेता को बुलाने की प्रदीप ने हामी भरी। जिसके एवज में पैसा (2.50 लाख रुपये)ले लिए।
इसके बाद भी प्रदीप ने अभिनेता के आने की तिथि नहीं बताई। क्योंकि उसकी तरीख तय होने पर ही इवेंट होता। ठगी का एहसास होने पर गौरी बाजार मिलने के लिए बुलाया। जिसके बाद पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पीड़ित पक्ष ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। आरोपी अभिनेता की तरीख न मिलने और पैसा लौटाने की बात कह रहा है। पीड़ित भी इसको लेकर सहमत है। यदि पीड़ित कार्रवाई के लिए तहरीर देगा तो आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: बसों में सफर करने वाले यात्रियों को कल से मिलेगी राहत, चुनाव में गई बसों के लौटने का सिलसिला शुरू
