कन्नौज: इस बार 48, 478 छात्र देंगे बोर्ड की परीक्षा, 94 परीक्षा केंद्रों का मिला अनुमोदन, नहीं आया शेड्यूल
कन्नौज। इस बार जिले भर के 48,478 छात्र-छात्राएं बोर्ड की परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले भर में 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ये ऐसे विद्यालय हैं जहां पहले से ही सीसीटीवी आदि की व्यवस्थाएं पूरी हैं। शेड्यूल नहीं आने से छात्र हो रहे परेशान जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि हालांकि अभी …
कन्नौज। इस बार जिले भर के 48,478 छात्र-छात्राएं बोर्ड की परीक्षा देंगे। इसके लिए जिले भर में 94 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। ये ऐसे विद्यालय हैं जहां पहले से ही सीसीटीवी आदि की व्यवस्थाएं पूरी हैं।
शेड्यूल नहीं आने से छात्र हो रहे परेशान
जिला विद्यालय निरीक्षक राजेंद्र बाबू ने बताया कि हालांकि अभी हाईस्कूल व इंटर की परीक्षा की स्कीम नहीं आई है लेकिन केंद्रों पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गईं हैं। बताया कि इस बार हाईस्कूल के 26,139 जबकि इंटर के 22, 335 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। अब केंद्रों पर परीक्षार्थियों की संख्या व स्कूलों का निर्धारण ऑनलाइन प्रक्रिया से किया जाता है। बाद में कोई विसंगति मिलने पर उसमें जिला स्तर पर सुधार करा दिया जाता है।
उदाहरण के तौर पर मानक से अधिक दूरी पर केंद्र है तो उसे जिलाधिकारी के हस्तक्षेप से ठीक करा दिया जाता है। इसी तरह से छात्राओं की सहूलियत के हिसाब से केंद्र का निर्धारण किया जाता है। यह भी बताया कि माध्यमिक शिक्षा से जुड़े जिले भर में 349 विद्यालय हैं जिसमें से 18 राजकीय जबकि 59 अशासकीय सहायता प्राप्त हैं। शेष विद्यालय वित्तविहीन की श्रेणी में हैं।
बताया कि कोरोना की तीसरी लहर के चलते दो साल से पढ़ाई खासी प्रभावित हुई है। अब विद्यालय खुले हैं तो पठन-पाठन को पटरी पर लाने का प्रयास किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें: मुरादाबाद: बच्चों के विवाद में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, कुली की मौत, पत्नी गंभीर
