यूक्रेन में फंसे छात्र के अभिभावक चिंतित, सरकार से लगाई वापस लाने के गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संतकबीरनगर। रूस के साथ सामरिक तनाव के संकट में घिरे यूक्रेन में अध्ययनरत भारतीय छात्र के उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर निवासी अभिभावकों की चिंता बढ़ गयी है। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल निवासी डॉ. अजय गुप्ता विभिन्न माध्यमों से संपर्क कर अपने पुत्र आयुष कुमार की सकुशल स्वदेश वापसी की जानकारी ले रहे हैं। आयुष यूक्रेन …

संतकबीरनगर। रूस के साथ सामरिक तनाव के संकट में घिरे यूक्रेन में अध्ययनरत भारतीय छात्र के उत्तर प्रदेश में संतकबीरनगर निवासी अभिभावकों की चिंता बढ़ गयी है। संतकबीरनगर जिले के मेंहदावल निवासी डॉ. अजय गुप्ता विभिन्न माध्यमों से संपर्क कर अपने पुत्र आयुष कुमार की सकुशल स्वदेश वापसी की जानकारी ले रहे हैं। आयुष यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई कर रहा है।

यूक्रेन में रह रहे भारतीयों को वापस स्‍वदेश लाने की सरकार द्वारा कोशिशें जारी हैं। कुछ छात्रों की यूक्रेन से स्वदेश वापसी हुयी है, लेकिन आयुष वापस लौटे छात्रों के इस दल में शामिल नहीं हो पाया है। इससे अभिभावक चिंतित हैं। डॉ. गुप्ता ने बताया कि आयुष यूक्रेन के लवीब मेडिकल विश्वविद्यालय में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष का छात्र है। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन विवाद बढ़ने पर भारत सरकार ने भारतीय छात्रों की स्वदेश वापसी का प्रबंध किया है। उन्हें आयुष के लौटने का बेसब्री से इंतजार है।

उन्होंने बताया कि वह बेटे के संपर्क में हैं। उसने बताया कि वह हाॅस्टल में ही है, बाहर निकलने पर पाबंदी है। डॉ. गुप्ता ने बताया कि बेटे से व्हाट्सएप कॉल पर बातचीत के दौरान सुनाई पड़ती सायरन की आवाज उनकी चिंता बढ़ा देती है। उन्होंने कहा कि बकौल, आयुष यूक्रेन की सड़कें सैन्य छावनी में तब्दील हो गयी हैं।

डॉ. गुप्ता ने बताया कि भारतीय दूतावास से संपर्क किया गया है। भारतीय छात्रों को अपने-अपने स्थान पर रहने की हिदायत दी गयी है। उन्होंने बताया कि भारतीय छात्रों को यूक्रेन के लबीव से करीब 50 किमी दूर पोलैंड सीमा के रास्ते स्वदेश भेजने की व्यवस्था दूतावास कर रहा है।

संबंधित समाचार