सभी मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स की रहेगी पैनी निगाह : एसएसपी
गोरखपुर। सामान्य निर्वाचन 2022 विधानसभा के छठवे चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा के निर्देशन में ड्रोन कैमरा से सर्वेक्षण करा कर दियारा क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स की देखरेख में चुनाव को सकुशल …
गोरखपुर। सामान्य निर्वाचन 2022 विधानसभा के छठवे चरण के मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ विपिन ताडा के निर्देशन में ड्रोन कैमरा से सर्वेक्षण करा कर दियारा क्षेत्रों में अवैध शराब तस्करों पर कार्रवाई की जा रही है। प्रत्येक मतदान केंद्रों पर पैरामिलिट्री फोर्स की देखरेख में चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराया जाएगा।
समस्त संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों को रेड कार्ड जारी किया जा रहा है। एसएसपी के मुताबिक विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। जनपद के समस्त बूथों पर 130 कंपनी पैरामिलिट्री पुलिस सहित 30,000 से अधिक पुलिस कर्मियों को मतदान केंद्रों पर लगाया जायेगा।
चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों को रेड कार्ड जारी किया जा रहा है। 50,000 से अधिक को 107, 116 के अंतर्गत पाबंद करते हुए निरोधात्मक कार्रवाई की जा चुकी है। चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए संदिग्ध पर पैनी नजर रखने के लिए अलग से टीमें गठित की गई हैं जो बराबर संदिग्धों पर नजर रख रही हैं।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: राहुल-प्रियंका कल अमेठी में करेंगे चुनाव प्रचार, तैयारियों में जुटे कांग्रेसी
