लखनऊ: अपने चहेते खिलाड़ियों की झलक पाने को होटल के बाहर लगी फैंस की भीड़, पैसे लेकर कराई गई एंट्री
लखनऊ। भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबला बिना दर्शकों के खेला जाना था। कोरोना संक्रमण के चलते 55 हजार वाले स्टेडियम में मात्र 500 लोगों को प्रवेश दिया जाना था। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम में दोगुनने से भी अधिक दर्शक वहां नजर आ रहे थे। स्टेडियम के बाहर मौजूद …
लखनऊ। भारत और श्रीलंका के बीच होने वाले मुकाबला बिना दर्शकों के खेला जाना था। कोरोना संक्रमण के चलते 55 हजार वाले स्टेडियम में मात्र 500 लोगों को प्रवेश दिया जाना था। लेकिन मैच शुरू होने से पहले ही स्टेडियम में दोगुनने से भी अधिक दर्शक वहां नजर आ रहे थे। स्टेडियम के बाहर मौजूद दर्शकों ने बताया कि गेट पर तैनात किए गए कर्मचारी लोगों से मोटी धनराशि लेकर अंदर प्रवेश करा रहे हैं। इसके अलावा शासन से आए लोगों को भी प्रवेश दिया गया। तकरीबन पांच हजार से अधिक लोग स्टेडियम में नजर आए।
राजधानी में तकरीब सवा तीन साल बाद अंतराष्ट्रीय मैच खेला जाना था। हालांकि कोरोना की वजह से क्रिकेट प्रभावित हुआ है और बीसीसीआई भी किसी तरह को जोखिम लेने को तैयार नहीं दिखी। ऐसे में दर्शकों के बगैर मैच के आयोजन की तैयारी की गई। लेकिन मैच शुरू होने से चार घंटे पहले ही दर्शकों का भारी जमावड़ा स्टेडियम के बाहर देखने को मिला।
गेट नम्बर एक से लेकर तीन पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। प्रवेश पाने के लिए कुछ लोग इकाना में अपने जानने वाले को फोन घुमाते नजर आए। जहां एक ओर स्टेडियम में केवल 500 लोगों की आने की बात कही जा रही थी लेकिन मैच शुरू होते-होते 500 की संख्या दोगुनी से भी अधिक हो गई।
गेट पर मौजूद लोगों ने दर्शकों से मोटी रकम लेकर एंट्री दी। मामला सिर्फ यही तक सीमित नहीं था। भारतीय टीम के खिलाड़ियों की झलक पाने के लिए दर्शक गोमती नगर स्थित होटल पहुंच गए जहां टीम टिकी थी। जब टीम बस में बैठकर होटल से इकाना के लिए निकली तो बाहर प्रंशसकों ने उन्हें गुडलक कहा। इस मामले में जब इकाना स्टेडियक के पदाधिकारियों से बात की गई तो उन्होंने चुप्पी साध ली।
