बाराबंकी: चुनाव ड्यूटी के लिए आए वाहनों के चालकों ने लगाया जाम, 48 घंटे पहले ही खड़े करवा दिए गए वाहन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। जिले में 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए वाहन 3 दिन पहले ही खड़े करवा लिए गए। इसके साथ आए चालकों के चाय नाश्ता खाने पीने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। भूख प्यास से व्याकुल चालकों ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज के सामने की सड़क को जाम कर दिया। जिससे …

बाराबंकी। जिले में 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए वाहन 3 दिन पहले ही खड़े करवा लिए गए। इसके साथ आए चालकों के चाय नाश्ता खाने पीने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। भूख प्यास से व्याकुल चालकों ने शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज के सामने की सड़क को जाम कर दिया। जिससे 1 किलोमीटर से अधिक लंबा जाम लग गया है।।

आंदोलनरत ड्राइवरों का आरोप है कि 24 घंटे में न तो उन्हें ठीक-ठाक रहने की व्यवस्था की गई और ना ही कुछ खाने पीने का इंतजाम किया गया प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए चालकों ने मुख्य मार्ग को घंटों जाम रखा यातायात पूरी तरह से बाधित सड़क के दोनों ओर लगभग 1 किलोमीटर की दूरी में जाम लगा हुआ है जिससे आवागमन पूरी तरह से बाधित है।

आंदोलन कर रहे चालक नेताओं का कहना हमारी मांगे पूरी न हुई तो आंदोलन जारी रहेगा उनका आरोप है डीएम और प्रशासनिक अधिकारी अंदर बैठे हैं। लेकिन हमारी कोई सुनवाई नहीं हो रही।

पढ़ें- UP Election 2022: बहराइच में अखिलेश यादव की जनसभा के लिए पहुंचे लोग

संबंधित समाचार