बाराबंकी: शॉर्ट सर्किट होने से लगी आग, एक ही परिवार के छह लोग झुलसे ,एक की मौत
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगंज में मध्यरात्रि शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने 10 साल के बेटे को मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों को सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया …
बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम प्रतापगंज में मध्यरात्रि शॉर्ट सर्किट से लगी आग से एक ही परिवार के आधा दर्जन लोग बुरी तरह झुलस गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने 10 साल के बेटे को मृत घोषित कर दिया और अन्य घायलों को सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर किया गया है।
गुरुवार की देर शाम प्रतापगंज निवासी रामसिंह गौतम पुत्र आशाराम की पत्नी सरोज व 10 वर्षीय पुत्र शिवम, 7 साल के बेटे राज और 2 साल की बेटी रिषा के साथ बने कमरे में सो रही थी और राम सिंह अपने ससुर रामपाल के साथ घर के बाहर हाते में सो रहा था। रात्रि लगभग साढ़े ग्यारह बजे पत्नी एव बच्चों के चिल्लाने पर देखा तो कमरे से आग की लपटें निकल रही थी।
अंदर से बंद कमरे का पल्ला तोड़़कर आग की लपटों में झुलसी पत्नी सरोज, पुत्र शिवम, राज व पुत्री रिषा को बाहर निकाला इस दौरान रामसिंह व रामपाल भी झुलस गये। रात्रि में ही पहुँची सफ़दरगंज पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से आग को बुझाते हुए घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने 10 साल के शिवम को मृत घोषित कर दिया और अन्य को सिविल अस्पताल लखनऊ रेफर कर दिया है। घटना की सूचना पर हल्का लेखपाल सहित तहसीलदार ने मौके का जायजा लिया।
प्रतापगंज निवासी रामसिंह घर के सामने पड़ी जमीन पर घर बनवाने के लिए कल से ही शुरुआत की थी। पत्नी सरोज बच्चों के साथ जिस कमरे में सो रही थीं उसी में गैस सिलेंडर सहित ग्रह गृहस्थी का सामान रखा था आग गैस रिसाव से लगी या शॉर्ट सर्किट से जिसका पता नहीं चल सका।
पढ़ें- भारत में कोरोना से 302 और मरीजों की मौत, 13 हजार 166 नए मामले सामने आए
