बाराबंकी: श्रीमद् भागवत कथा में साकार हुआ श्री कृष्ण जन्मोत्सव
बाराबंकी। हैदरगढ़ के टिकरा गांव में कृष्ण महाकालेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर सात दिवसीय यज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा चल रही है, जिसमें अयोध्या से पधारे आचार्य दिनेश महाराज शास्त्री ने शुक्रवार की रात श्रीमद् भागवत के दशम स्कंध में भगवान श्री कृष्ण की जन्म की कथा सुनाई। उन्होंने कहा कि जब जब पृथ्वी पर …
बाराबंकी। हैदरगढ़ के टिकरा गांव में कृष्ण महाकालेश्वर महादेव मंदिर परिसर पर सात दिवसीय यज्ञ व श्रीमद् भागवत कथा चल रही है, जिसमें अयोध्या से पधारे आचार्य दिनेश महाराज शास्त्री ने शुक्रवार की रात श्रीमद् भागवत के दशम स्कंध में भगवान श्री कृष्ण की जन्म की कथा सुनाई।
उन्होंने कहा कि जब जब पृथ्वी पर पापियों का अत्याचार बढ़ जाता है और धर्म घट जाता है तब धर्म की रक्षा करने के लिए और दुष्ट लोगों का अंत करने के अखंड ब्रम्हांड नायक श्री जगदीश्वर भगवान पृथ्वी पर अवतरित होते हैं और पापियों का अंत करते हैं।
इस दौरान भगवान श्री कृष्ण का जन्म उत्सव भी मनाया गया। साथ ही में भगवान की मनभावन झांकियां की को भी दिखाया गया। श्री कृष्ण भगवान को वासुदेव द्वारा सूप में बैठाकर सिर पर रखकर मथुरा ले जाने की झांकियां दिखाई गई जो लोगों को खूब भाई।
इसके पूर्व में भक्त पहलाद व राजा बलि सहित अन्य भगवान की लीलाओं की कथा सुनाई गई। इस अवसर पर अयोध्या से आए आचार्य संतोष, सोनू व कालिका प्रसाद पांडे सहित श्रीमद् भागवत कथा के श्रोता मौजूद रहे।
