पांचवें चरण में भाजपा का यूपी से होगा सफाया: अखिलेश यादव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के पैतोरा चौराहा में शुक्रवार को एक चुनावीसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चार चरणों में समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन 200 सीटों के आंकड़े को पार कर चुकी है जबकि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की सत्ता से भारतीय …

बहराइच। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पयागपुर विधानसभा क्षेत्र के पैतोरा चौराहा में शुक्रवार को एक चुनावीसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के पहले चार चरणों में समाजवादी पार्टी (सपा) गठबंधन 200 सीटों के आंकड़े को पार कर चुकी है जबकि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश की सत्ता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का सफाया हो जाएगा।

अखिलेश ने कहा कि विधानसभा चुनाव का चौथा चरण खत्म होने के साथ सपा गठबंधन ने डबल शतक लगा दिया है जबकि पांचवें चरण में भाजपा का सफाया होने जा रहा है। निश्चित हार की ओर अग्रसर भाजपा के नेताओं के चेहरे पर 12 बजे हुए हैं। प्रदेश को महंगाई और बेरोजगारी की तरफ ढकेलने वाली भाजपा की बिजली जनता ने गुल कर दी है। उनका ट्रांसफर फुंक गया है। भाजपा के खिलाफ जनता के आक्रोश का 440 वोल्ट का करंट फैला हुआ है। डबल इंजन की सरकार ने धोखा दिया। सत्ता में आने पर भाजपा ने महंगाई और बेरोजगारी बढ़ा दी। खाद और डीएपी न मिलने से किसान परेशान हो गये।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि किसान तीन काले कानून की वापसी के लिये सर्दी गर्मी बरसात की परवाह किये बगैर किसान एक साल तक धरने पर बैठे रहे मगर सरकार ने परवाह नहीं की मगर अंतोगत्वा किसान आंदोलन काम आया और सरकार को कृषि कानून वापस लेने को मजबूर होना पड़ा। अगर तीन काले कानून आ जाते तो किसान अपनी जमीन पर ही मजदूर बन कर काम करता, वह अपनी जमीन नहीं बेच सकता था।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि सरकार में आने पर हवाई चप्पल वाले हवाई जहाज की यात्रा करेंगे मगर पेट्रोल डीजल की आसमान छूती कीमतों से गरीब किसान नौजवान ट्रैक्टर,बाईक और अन्य वाहनो से भी नहीं चल पा रहा है। जुमलेबाज सरकार का झूठ जनता ने पकड़ लिया है और यही कारण है कि 10 मार्च को बाबा मुख्यमंत्री मठ वापस जाने वाले है। उन्होंने 11 तारीख का टिकट भी बुक करा लिया है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि सपा सरकार आने पर गोशालाओं की हालत सुधारी जाएगी और किसानो की फसल बरबाद कर रहे अन्ना पशुओं की समस्या से छुटकारा दिलाया जायेगा। सपा गठबंधन सरकार हर किसी को हर माह 300 यूनिट फ्री बिजली देगी जबकि किसानो को सिंचाई के लिये बिजली का भुगतान नहीं करना होगा।

पढ़ें- UP Election 2022: सपा के लिए जया बच्चन ने मांगा वोट, पति अमिताभ बच्चन का किया जिक्र

संबंधित समाचार