रूसी सेना के खिलाफ विरोध में 20 लोग गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नोवोसिबिर्स्क।  दक्षिणी रूस के नोवोसिबिर्स्क शहर में कानून प्रवर्तन सैनिकों ने यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के खिलाफ विरोध कर रहे 20 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्रीय सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक आधिकारिक बयान में बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसी ने गुरुवार को एक ‘संगठित सार्वजनिक कार्यक्रम’ के दौरान 20 …

नोवोसिबिर्स्क।  दक्षिणी रूस के नोवोसिबिर्स्क शहर में कानून प्रवर्तन सैनिकों ने यूक्रेन में रूसी सैन्य अभियान के खिलाफ विरोध कर रहे 20 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। क्षेत्रीय सरकार ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक आधिकारिक बयान में बताया कि कानून प्रवर्तन एजेंसी ने गुरुवार को एक ‘संगठित सार्वजनिक कार्यक्रम’ के दौरान 20 प्रतिभागियों को हिरासत में लिया है और साथ ही उन सभी को चेतावनी भी दी।

बयान में बताया, इन कार्यों में भाग लेने वाले लोग समाज में अशांति फैलाते हैं और ऐसे समय में अस्वीकार्य है। इसमें शामिल होने वालों को मौजूदा कानून के अनुसार दंडित किया जाएगा। यूक्रेन में सैन्य अभियान के खिलाफ गुरुवार को रूस के बड़े शहरों में विरोध प्रदर्शन हुए।

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: घमासेन युद्ध के चलते रूस के विदेश मंत्री का बड़ा बयान- हम यूक्रेन से बातचीत को तैयार हैं पर…

संबंधित समाचार