हल्द्वानी: चौकी से चंद दूरी पर चोरों का तांडव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगल पड़ाव पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर चोरों ने चार दुकानों में सेंधमारी कर दी। चोरों ने यहां दुकानों में रखी हजारों रुपए की नगदी पर हाथ साफ किया। साथ ही दुकान में रखा सामान भी ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले में जांच शुरू कर दी है। देवलचौड़ निवासी …

हल्द्वानी, अमृत विचार। मंगल पड़ाव पुलिस चौकी से कुछ दूरी पर चोरों ने चार दुकानों में सेंधमारी कर दी। चोरों ने यहां दुकानों में रखी हजारों रुपए की नगदी पर हाथ साफ किया। साथ ही दुकान में रखा सामान भी ले गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज मामले में जांच शुरू कर दी है।

देवलचौड़ निवासी परमजीत सिंह की मंगलपड़ाव में चड़दी कला बैग शॉप के नाम से दुकान है। गुरुवार की रात चोरों ने उनकी दुकान में घुसकर गल्ले में रखी साढ़े पांच हजार की नगदी पार कर ली। परमजीत ने बताया कि चोर उनकी दुकान में दीवार में लगे एग्जॉस पंखा हटा कर घुसे थे।

पास में ही स्थित नैनीताल वूल सेंटर के स्वामी परमजीत सिंह की दुकान में चोरों ने सेंधमारी कर दी। यहां टीन की छत से सेंधमारी करके चोर अंदर घुस गए। यहां दुकान से वह 20 हजार की नगदी पर हाथ साफ कर गए। अंबिका विहार निवासी सन्नी नागपाल की नैनीताल ऊन वाले नाम से दुकान है। सन्नी ने बताया कि यहां दुकान में रखी 3.80 लाख रुपए चोर अपने साथ ले गए।

इस दुकान में भी चोरों ने टीन की छत से सेंधमारी की थी। सन्नी ने बताया कि उन्होंने अपने पिता के उपचार के लिए यह रुपए रखे थे। इसके बाद भी चोर नहीं थमे। अब उन्होंने गोविंदपुरा निवासी गुलजीत सिंह की दुकान ब्यूटी कॉर्नर की छत काटकर यहां रखे 50 हजार रुपए अपने साथ ले गए। जब पीड़ितों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो मौके पर मंगल पड़ाव चौकी प्रभारी कश्मीर सिंह और एसएसआई तारा सिंह राणा घटनास्थल पर पहुंचे।

पुलिस ने पीड़ितों से बात की और मौका मुआयना किया। मामले में मुकदमा दर्ज हो चुका है। पुलिस जांच में जुट गई है। इधर दुकानदारों ने बताया कि यह पता नहीं चल पाया है कि चोरों ने नगदी के साथ माल पर हाथ साफ किया है या नहीं। हालांकि चड़दी कला बैग शॉप के स्वामी का कहना है कि चोर अपने साथ कुछ सामान भी ले गए हैं।

छत पर चढ़ने के लिए पेड़ का लिया सहारा
हल्द्वानी। मंगल पड़ाव में सिंधी चौराहे के सामने एक पेड़ लगा हुआ। जिन दुकानों में चोरी हुई है वह सभी आपस में एक दूसरे से लगी हुई हैं। चोर पहले इस पेड़ के सहारे दुकानों की छत पर चढ़ गए। इनमें तीन दुकानों की छत टीन शेड की है। जिस वजह से चोरों को इन्हें हटाना आसान साबित हुआ। चड़दी कला बैग शॉप की दुकान में घुसने के लिए चोरों ने दूसरा रास्ता अपनाया यहां उन्होंने दुकान की दीवार में लगे एग्जॉस को हटाया।

पुलिस हुई पूरी तरह से फेल
हल्द्वानी। जिस स्थान पर चोरी हुई है वह मंगल पड़ाव पुलिस चौकी से चंद दूरी पर है। साथ ही पास में कोतवाली है। सामने ही सिंधी और लक्ष्मी चौराहा है। इसके अलावा बाजार क्षेत्र के लिए भी दो रास्ते कटते हैं। नियम के अनुसार यहां पुलिस का रात भर पहरा रहना चाहिए। हालांकि अगर ऐसा होता तो चोरों को इतनी बड़ी वारदात करने का साहस नहीं मिलता। व्यापारियों में इस बात की कानाफूसी है कि जब ऐसी जगह पर पुलिस चोरों पर लगाम नहीं लगा पा रही तो बाकी स्थानों का क्या होगा।

ऊन की दुकान की वजह से सीसीटीवी नहीं चले
हल्द्वानी। नैनीताल वूल सेंटर के स्वामी परमजीत सिंह ने बताया कि ऊन की दुकान होने की वजह से वह रात को इलेक्ट्रॉनिक के सभी उपकरण बंद करके जाते हैं। क्योंकि शॉर्ट सर्किट होने पर दुकान में आग लगने का डर रहता है।

पुलिस की निगाह अंतरराज्यीय गैंगों पर
हल्द्वानी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अंतरराज्यीय चोरों के गैंगों की निशानदेही तेजी से कर रही है। पुराने रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। साथ ही स्थानीय गैंगों पर भी नजर रखी जा रही है।

दुकानदारों और पुलिस की हुई झड़प
हल्द्वानी। जब पुलिस मामले की जांच करने पहुंची तो उसकी दुकानदारों के साथ कहासुनी हो गई। पीड़ित लोग इस बात से काफी नाराज थे कि इतने पास

संबंधित समाचार