बाजपुर: अपंजीकृत व्यक्ति कर रहा था अल्ट्रासाउंड, मशीन व कक्ष सील
बाजपुर, अमृत विचार। अपंजीकृत व्यक्ति द्वारा अल्ट्रासाउंड किए जाने की मिल रही शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी निरीक्षण समिति टीम ने मुख्यमार्ग स्थित स्टार हॉस्पिटल में छापा मारा। इस दौरान शिकायत सही पाए जाने पर अल्ट्रासाउंड मशीन व कक्ष को सील कर दिया गया। टीम की इस कार्रवाई से प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों में …
बाजपुर, अमृत विचार। अपंजीकृत व्यक्ति द्वारा अल्ट्रासाउंड किए जाने की मिल रही शिकायत पर स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी निरीक्षण समिति टीम ने मुख्यमार्ग स्थित स्टार हॉस्पिटल में छापा मारा। इस दौरान शिकायत सही पाए जाने पर अल्ट्रासाउंड मशीन व कक्ष को सील कर दिया गया। टीम की इस कार्रवाई से प्राइवेट नर्सिंग होम संचालकों में खलबली मची रही।
शुक्रवार को दोपहर बाद जिला स्वास्थ्य विभाग की पीसीपीएनडीटी निरीक्षण समिति टीम एसीएमओ डॉ. हरेंद्र मलिक के नेतृत्व में बाजपुर पहुंची और तहसीलदार राजेंद्र सनवाल की मौजूदगी में रेलवे क्रॉसिंग पार मुख्यमार्ग किनारे स्थित स्टार अस्पताल पर औचक छापेमारी की गई। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि मौके पर पंजीकृत चिकित्सक के स्थान पर अपंजीकृत व्यक्ति द्वारा अल्ट्रासाउंड किए जा रहे थे।
गर्भवती महिलाओ के फॉर्म एफ भी भरे हुए थे जिस पर फर्जी तरीके से पंजीकृत चिकित्सक के हस्ताक्षर किए जा रहे थे। इसके चलते अल्ट्रासांड मशीन व कक्ष को सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ समय से इस हॉस्पिटल में बिना चिकित्सक के ही अल्ट्रासाउंड किए जाने की शिकायत मिल रही थी। ऐसे में उन्होंने टीम के साथ यह कार्रवाई की है। इस मौके पर डॉ. वर्षा, हीरा जंगपांगी, महिपाल, सुमितपाल आदि मौजूद थे।
