कांग्रेस ने तोड़ा योगी-मोदी का तिलिस्म : हरीश रावत
वाराणसी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में योगी-मोदी के तिलिस्म को तोड़ा है। कांग्रेस अपनी मेहनत के बल पर राज्य में जनता के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरी है। हरीश रावत ने यहां शुक्रवार को पत्रकारों …
वाराणसी। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में योगी-मोदी के तिलिस्म को तोड़ा है। कांग्रेस अपनी मेहनत के बल पर राज्य में जनता के लिए एक नई उम्मीद बनकर उभरी है।
हरीश रावत ने यहां शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश में पिछले तीस वर्षों से समाजवादी पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने एक ही तरह की जनविरोधी राजनीति की है। ये दल एक दूसरे के पूरक हैं और एक ही सिक्के के कई पहलू हैं।
उन्होंने कहा कि पिछले चार वर्षों में कांग्रेस ने सशक्त विपक्ष के रूप में कोरोना महामारी, महिला असुरक्षा, दलित उत्पीड़न, नागरिकता संशोधन कानून सहित जनता से जुड़े हर तरह के मुद्दों को उठाया व उन्हें मुखर किया। जिस कठिन समय में कांग्रेस कार्यकर्ता जनता की मदद कर रहे थे, उस समय अन्य विपक्षी दल दूर दूर तक कहीं नजर नही आ रहे थे। हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के राज में संविधान और संवैधानिक संस्थाओं को कुचला जा रहा है। केंद्र सरकार सार्वजनिक क्षेत्र की सभी बड़ी कम्पनियों को लगातार बेच रही है और अर्थव्यवस्था की हालत खस्ता है।
यह भी पढ़ें:-बरेली: यूक्रेन में फंसे बरेली के भाई-बहन, भारत सरकार से स्वदेश लाने की अपील
