उन्नाव: कार की टक्कर से पत्नी की मौत, पति घायल
उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाईवे स्थित सोनिक मोड के समीप गुरुवार देर शाम विपरीत दिशा से आ रही तेज रफतार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुुंचाया। जहां डाक्टर ने पत्नी …
उन्नाव। दही थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाईवे स्थित सोनिक मोड के समीप गुरुवार देर शाम विपरीत दिशा से आ रही तेज रफतार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से पति पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुुंचाया। जहां डाक्टर ने पत्नी को मृत घोषित कर दिया। वहीं पति की हालत गंभीर देख उसे भर्ती कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने परिजनों को सौप दिया। शव घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
बाराबंकी जिले के घुंघटेर थाना क्षेत्र के नंदपुर पलिया गांव के रहने वाले लक्ष्मी गुप्ता 45 वर्षीय पत्नी पूनम के साथ बाइक से रिश्तेदारी में माखी थाना क्षेत्र के रुपऊ गांव निवासी समधी के घर बच्चे के जन्म के बारहवें दिन होने वाले कार्यक्रम में गुरुवार देर शाम बाइक से पति पत्नी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। अभी वह दही थाना क्षेत्र के लखनऊ कानपुर हाईवे स्थित सोनिक मोड के पास पहुंचे ही थे। इसी दरम्यान विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
टक्कर से बाइक सवार दम्पत्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल के इमर्जेंसी वार्ड पहुंचाया। जहां डॉ. तेजवीर ने पत्नी पूनम को मृत घोषित कर दिया। जब कि घायल पति का इलाज चल रहा है। मृतका पूनम अपने पीछे नेहा, जतिन, प्राची, मुस्कान व नीतिन को छोड़ गई हैं। बडी बेटी नेहा की शादी हो गई है। मां की मौत होने पर पति व बच्चे रो रोकर बिलख उठे।
यह भी पढ़ें:-अमेठी के विकास में गांधी परिवार की भूमिका अहम : प्रियंका गांधी
