बिजनौर: ट्रेन में सफर कर रहे मासूम की उपचार न मिलने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नजीबाबाद,अमृत विचार। ट्रेन में सफर कर रहे डेढ़ माह के बच्चे की तबियत खराब होने से मौत हो गई। बताया गया कि हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने के बाद भी उसे घंटों तक उपचार नहीं मिल सका। इस घटना में ट्रेन भी काफी देर तक स्टेशन पर ठहरी रही।शुक्रवार को बिहार के मधुबनी निवासी गंभीरा …

नजीबाबाद,अमृत विचार। ट्रेन में सफर कर रहे डेढ़ माह के बच्चे की तबियत खराब होने से मौत हो गई। बताया गया कि हेल्पलाइन नंबर पर सूचना देने के बाद भी उसे घंटों तक उपचार नहीं मिल सका। इस घटना में ट्रेन भी काफी देर तक स्टेशन पर ठहरी रही।शुक्रवार को बिहार के मधुबनी निवासी गंभीरा देवी अपनी पुत्री रितु मिश्रा व उसके तीन बच्चों के साथ स्यालदाह एक्सप्रेस से सफर कर रही थीं।

ट्रेन के एस-4 कोच में सवार रितु के डेढ़ माह के बच्चे की लगभग पौने छह बजे सहारनपुर स्टेशन क्षेत्र में तबियत खराब हो गई। रितु मिश्रा ने बताया कि सहयात्रियों ने रेलवे हेल्पलाइन पर सूचना दी, लेकिन सहारनपुर से लेकर, रुड़की, लक्सर, रायसी, बालावाली, चंदक, मौअज्जमपुर, फजलपुर रेलवे स्टेशनों तक कोई मेडिकल सुविधा नहीं मिली।

नजीबाबाद स्टेशन पर पहुंचने पर आरपीएफ की मदद से मासूम को निजी चिकित्सक को दिखाया गया। जहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। इस दौरान स्यालदाह एक्सप्रेस सुबह 7:19 से 7:40 बजे तक नजीबाबाद जंक्शन पर ठहरी रही।

आरपीएफ व रेलकर्मियों की मदद से किया अंतिम संस्कार
ट्रेन में मासूम की मौत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। बाद में रेलवे के कर्मचारियों व आरपीएफ के सहयोग से पीड़ित परिवार ने मालन नदी पर मासूम का अंतिम संस्कार कर दिया। रेलकर्मियों ने पीड़ित परिजनों को अकाल तख़्त एक्सप्रेस से गंतव्य पर पहुंचाने की व्यवस्था भी की।

ये भी पढ़ें-

लखनऊ: गिरफ्तार ठग की निशानदेही पर पुलिस विभागीय लोगों की कर रही पड़ताल

संबंधित समाचार