UP Election 2022: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने सपा पर कसा तंज, कहा- सपा का परिवारवाद चलाने वाला सिक्का खत्म हो गया है

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गाजीपुर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का जमानिया विधानसभा में आगमन हुआ और वो कई कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि चार चरणों के चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी में आग लग चुकी है। उन्होंने आगे कहा कि उनका परिवारवाद चलाने का जो सिक्का था वह खत्म हो गया। …

गाजीपुर। केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का जमानिया विधानसभा में आगमन हुआ और वो कई कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि चार चरणों के चुनाव के बाद समाजवादी पार्टी में आग लग चुकी है।

उन्होंने आगे कहा कि उनका परिवारवाद चलाने का जो सिक्का था वह खत्म हो गया। इन दिनों प्रदेश में बीजेपी का जन सैलाब चल रहा है। इसके साथ ही उन्होंने दावा किया कि मैं पूरे विश्वास के साथ कहना चाहता हूं कि अगली सरकार बीजेपी की ही बनेगी और वह भी पूर्ण बहुमत वाली। बीजेपी को 350 से अधिक सीटें मिलेंगी। अब तो विपक्ष के लोग भी मान चुके हैं।वे लोग अब जमानत बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं।

पढ़ें- UP Election 2022: थम गया पांचवें चरण का चुनाव प्रचार, कौशांबी के सिराथू से मैदान में उतरे केशव प्रसाद मौर्य

संबंधित समाचार