Russia- Ukraine War: शेन वॉर्न बोले- पूरी दुनिया यूक्रेन के साथ, ये हमला अनुचित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शेन वॉर्न ने यूक्रेन के पक्ष में संदेश लिखा और रूस की कार्रवाई को पूरी तरह से गलत बताया है। वॉर्न ने इसके साथ ही अपने दोस्त एंड्री शेवचेंगकॉव को खूब सारा …

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर शेन वॉर्न ने रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। शेन वॉर्न ने यूक्रेन के पक्ष में संदेश लिखा और रूस की कार्रवाई को पूरी तरह से गलत बताया है। वॉर्न ने इसके साथ ही अपने दोस्त एंड्री शेवचेंगकॉव को खूब सारा प्यार भेजा है।

शेन  वॉर्न ने ट्वीट किया, ‘पूरी दुनिया यूक्रेन के लोगों के साथ है। वह रूस की सेना द्वारा बिना उकसाए और अनुचित हमले का शिकार हैं। तस्वीरें डराने वाली हैं और मुझे यकीन नहीं हो रहा कि इसे रोकने के लिए और कुछ क्यों नहीं किया गया। यूक्रेन के मेरे दोस्तएंड्री शेवचेंगकॉव और उसके परिवार के लिए बहुत सारा प्यार।’

बता दें कि वॉर्न टेस्ट क्रिकेट में दूसरे सबसे कामयाब गेंदबाज हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 708 विकेट हैं। इसके साथ ही वनडे इंटरनैशनल में उन्होंने 293 विकेट लिए हैं। उन्होंने साल 2007 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था। रूस की तरफ से लगातार हो रहे हमले को देखते हुए कई स्पोर्ट्स इवेंट्स को या तो रद्द कर दिया गया या रूस से बाहर शिफ्ट कर दिया गया है। UEFA चैम्पियंस लीग का फाइनल मई मे सेंट पीटर्सबर्ग में खेला जाना था, लेकिन अब उसे वहां से शिफ्ट किया गया है। अब यह मुकाबला 28 मई को ही पेरिस के स्टाड डे फ्रांस में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें : पेरिस को मिला चैंपियंस लीग फाइनल की मेजबानी का अधिकार

 

संबंधित समाचार