Jaan Hai Meri Song Out: प्रभास स्टारर फिल्म ‘राधे श्याम’ का गाना ‘जान है मेरी’ हुआ रिलीज, गाने में दिखी क्यूट लव स्टोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म ‘राधे श्याम’ का गाना ‘जान है मेरी’  टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह एक रोमांटिक गाना हैं, जिसमें प्रभास और पूजा की क्यूट लव स्टोरी देखने को मिल रही है। ‘राधे श्याम’ के गाने जान है मेरी …

मुंबई। साउथ इंडियन फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास और पूजा हेगड़े की आने वाली फिल्म ‘राधे श्याम’ का गाना ‘जान है मेरी’  टी-सीरीज के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। यह एक रोमांटिक गाना हैं, जिसमें प्रभास और पूजा की क्यूट लव स्टोरी देखने को मिल रही है।

‘राधे श्याम’ के गाने जान है मेरी को अरमान मलिक ने अपनी खूबसूरत आवाज में गाया है। वहीं अमाल मलिक ने इसे कंपोज किया है। गाने के लिरिक्स रश्मि विराग ने लिखे हैं।

गौरतलब है कि राधा कृष्ण कुमार निर्देशित साइंस-फिक्शन पर आधारित फिल्म ‘राधे श्याम’, 1970 के दशक के यूरोप की पृष्ठभूमि पर आधारित पीरियड रोमांटिक-ड्रामा है।

फिल्म में प्रभास और पूजा हेगड़े के अलावा भाग्यश्री, कृष्णम राजू, सचिन खेडेकर और प्रियदर्शी भी हैं। फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और हिंदी भाषा में 11 मार्च को रिलीज होगी।

पढ़ें- जैकलीन फर्नांडिस ने ब्लू हाईनेक वनपीस ड्रेस में फ्लॉन्ट किए बॉडी कर्व्स, देखिए तस्वीरें

संबंधित समाचार