Chile Open : स्पेन के रामोस विनोलास चिली ओपन के सेमीफाइनल में, अब इस खिलाड़ी से होगी भिड़ंत
सेंटियागो (चिली)। स्पेन के दूसरे वरीय अल्बर्ट रामोस विनोलास ने शुक्रवार को यहां अर्जेन्टीना के फाकुंडो बेगनिस (Facundo Bagnis) को सीधे सेट में हराकर चिली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। रामोस विनोलास ने इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बेगनिस को 7-5, 6-2 से हराया। दुनिया के 31 वें नंबर …
सेंटियागो (चिली)। स्पेन के दूसरे वरीय अल्बर्ट रामोस विनोलास ने शुक्रवार को यहां अर्जेन्टीना के फाकुंडो बेगनिस (Facundo Bagnis) को सीधे सेट में हराकर चिली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाई। रामोस विनोलास ने इस क्ले कोर्ट टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में बेगनिस को 7-5, 6-2 से हराया।
दुनिया के 31 वें नंबर के खिलाड़ी रामोस विनोलास का सामना अगले दौर में अर्जेन्टीना के ही सबेस्टियन बेज से होगा, जिन्होंने ब्राजील के थियागो मोंटेरियो को 7-5, 3-6, 6-4 से हराया। एक अन्य सेमीफाइनल में चिली के एलेजांद्रो ताबिलो और स्पेन के पेड्रो मार्टिनेज आमने सामने होंगे। गुरुवार को चिली के ही शीर्ष वरीय क्रिस्टियन गेरिन को हराने वाले ताबिलो ने क्वार्टर फाइनल में सर्बिया के छठे वरीय मियोमिर केकमानोविच को 6-1, 6-4 से हराया। स्पेन के मार्टिनेज ने जर्मनी के यानिस हैफमैन को 6-2, 6-2 से शिकस्त दी।
नोरी ने सितसिपास को हराया
अकापुल्को (मैक्सिको)। कैमरन नोरी ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए शुक्रवार को यहां स्टेफानोस सितसिपास को हराकर उलटफेर करते हुए मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई। जनवरी में अपने चारों मुकाबले गंवाने के बाद नोरी फरवरी में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। वह इस महीने 10 मैच जीते चुके हैं जबकि एक मैच में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। उन्होंने पिछले हफ्ते डेलरे बीच में अपने करियर का तीसरा एटीपी खिताब भी जीता। छठे वरीय नोरी ने शुक्रवार को सेमीफाइनल में अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज करते हुए दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी सितसिपास को 6-4, 6-4 से हराया। फाइनल में नोरी का सामना रफेल नडाल और डेनिल मेदवेदेव के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।
ये भी पढ़ें : Russia-Ukraine Crisis : रूसी टेनिस खिलाड़ी ने अपनी सरकार को दिया संदेश, कैमरे पर लिखा- NO War Please…वीडियो वायरल
