मुरादाबाद : शादी का झांसा देकर युवती से किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज
मुरादाबाद/अमृत विचार। कटघर थानाक्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है। आरोप है कि युवक ने अपनी मूल पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। हकीकत पता …
मुरादाबाद/अमृत विचार। कटघर थानाक्षेत्र में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है। आरोप है कि युवक ने अपनी मूल पहचान छिपाकर युवती से दोस्ती की और बाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। हकीकत पता चलने पर पीड़िता ने आरोपी से बात की तो आरोपी और उसके भाई ने जान से मारने की धमकी दी है।
मूंढापांडे थानाक्षेत्र में रहने वाली युवती ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया है कि वह मुरादाबाद और संभल जनपद में कोविड 19 वैक्सीन के लिए ऑनलाइन फार्म भरने का कार्य करती थी। काम के दौरान ही उसकी दोस्ती सहकर्मी युवक से हुई। उसने अपना नाम अमन बताया था। जबकि असल में उसका नाम कमरुद्दीन है। अमन ने कटघर के सीतापुरी में किराए का कमरा ले लिया और शादी का झांसा देकर तीन महीने तक इसी कमरे में दुष्कर्म किया।
युवती ने अमन पर शादी के लिए दबाव बनाया तो वह भड़क गया और गाली गलौच की। इस दौरान युवती को उसके कमरे से आईडी कार्ड मिल गया। इससे उसकी हकीकत सामने आ गई। पीड़िता ने बताया कि आरोपी कमरुद्दीन संभल जनपद के हजरत नगर गढ़ी थानाक्षेत्र के बाजार मोहल्ले का निवासी है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी के भाई निजामुद्दीन ने भी अपना नाम रितिक यादव रख रखा है। पीड़िता ने इस बारे में पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो दोनों भाइयों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर कटघर आरपी शर्मा ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर दोनों भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दहेज में नहीं मिली भैंस तो पति ने दिया तीन तलाक, मारपीट कर घर से निकाला
