IND Vs SL: ऋतुराज गायकवाड़ टी-20 सीरीज से बाहर, अब एनसीए में करेंगे ट्रेनिंग
नई दिल्ली। ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगे।अब बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि ऋतुराज गायकवाड़ श्रीलंका के खिलाफ आखिरी दो टी-20 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। ऋतुराज की जगह मयंक अग्रवाल को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज बाकी बचे …
नई दिल्ली। ऋतुराज गायकवाड़ चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ दूसरे और तीसरे टी20 मैच में नहीं खेल पाएंगे।अब बीसीसीआई ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि ऋतुराज गायकवाड़ श्रीलंका के खिलाफ आखिरी दो टी-20 मुकाबलों से बाहर हो गए हैं। ऋतुराज की जगह मयंक अग्रवाल को श्रीलंका के खिलाफ सीरीज बाकी बचे दो मुकाबलों के लिए मौका दिया गया है। बीसीसीआई ने जारी बयान में बताया कि चोट की शिकायत के बाद ऋतुराज का एमआरआई स्कैन करवाया गया है और अब वह सीधे नेशनल क्रिकेट एकेडमी की तरफ कूच करेंगे।
NEWS – Ruturaj Gaikwad ruled out of T20I series.
More details here – https://t.co/wHy55tYKfx @Paytm #INDvSL pic.twitter.com/9WM1Iox0ag
— BCCI (@BCCI) February 26, 2022
बता दें कि वेस्टइंडीज के खिलाफ कई खिलाड़ियों के कोरोना संक्रमित होने के बाद भी मयंक अग्रवाल को ही टीम में जोड़ा गया था। मयंक इस वक्त टेस्ट टीम के साथ चंडीगढ़ में आइसोलेशन में थे। 25 वर्षीय ऋतुराज गायकवाड़ एनसीए में चोट से उबरने के लिए मेहनत करेंगे, ऋतुराज गायकवाड़ पिछले सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन करने के बाद टीम इंडिया के नियमित सदस्य बन गए हैं।
दूसरे और तीसरे T20 के लिए भारतीय टीम
रोहित शर्मा (कप्तान), श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, दीपक हुड्डा, रवींद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), अवेश खान, मयंक अग्रवाल।
ये भी पढ़े : AUS vs PAK: पाकिस्तान जाने से पहले डेविड वॉर्नर हुए भावुक, फैमिली के लिए लिखा, ‘गुडबाय बोलना हमेशा मुश्किल होता है’…
