अयोध्या: पांचवें चरण के मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां हुईं रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पांचवें चरण के तहत होने वाले मतदान के लिए यहां हवाई पट्टी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितिश कुमार और एएसपी शैलेश पांडेय खुद रवानगी स्थल पर मौजूद है। हालांकि कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा। दावों के बाद भी रवानगी स्थल पर पेयजल …

अयोध्या। पांचवें चरण के तहत होने वाले मतदान के लिए यहां हवाई पट्टी से पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितिश कुमार और एएसपी शैलेश पांडेय खुद रवानगी स्थल पर मौजूद है। हालांकि कर्मचारियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा।

दावों के बाद भी रवानगी स्थल पर पेयजल वगैरह की पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। महिलाओं को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही है। ईवीएम और पोलिंग सामाग्री लेकर उन्हें वाहनों तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है। रवानगी स्थल हवाई पट्टी के बाहर जाम की भी स्थिति बनी हुई है।

बता दें कि कल होने वाले मतदान के लिए जनपद के पांचों विधानसभाओं में 46 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता ईवीएम में कैद करेगा। जिले में कुल 1845305 मतदाता हैं। जिनमें 980014 पुरुष और 865148 महिला मतदाता हैं। 143 थर्ड जेंडर मतदाता मतदान करेगें।

1131 मतदान केंद्र और बूथ बनाएं गए हैं। जिले में 25 प्रतिशत रिजर्व पार्टी सहित 2710 पीठासीन अधिकारी, 2710 मतदान अधिकारी प्रथम, 2710 मतदान अधिकारी द्वितीय और 2710 मतदान अधिकारी तैनात किए गए हैं। जनपद में 2168 मतदेय स्थल है।

पढ़ें- कानपुर: होलिका दहन से सड़कें बचाने की कवायद शुरू, दहन स्थल पर ईंटें और बालू बिछवाएगा नगर निगम

संबंधित समाचार