बदायूं: राजस्थान के श्रद्धालु की गंगा में डूबकर मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला में मां भागीरथी गंगा तट पर स्नान करते समय एक श्रद्धालु की डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से श्रृद्धालु के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेजा शनिवार की दोपहर राजस्थान के भरतपुर लखनपुर थाना …

बदायूं, अमृत विचार। बदायूं की उझानी कोतवाली क्षेत्र के कछला में मां भागीरथी गंगा तट पर स्नान करते समय एक श्रद्धालु की डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से श्रृद्धालु के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेजा शनिवार की दोपहर राजस्थान के भरतपुर लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सेवला निवासी प्रेम सिंह (47) पुत्र बसंतराम अपने गांव व परिजनों के साथ पिकअप गाड़ी से कछला गंगा भागीरथी तट पर स्नान कर जल भरने आये थे। श्रृद्धालु गंगा में स्नान करने लगे। गंगा स्नान करते समय अचानक प्रेम सिंह गहरे पानी में चला गया।

प्रेम सिंह के साथ गंगा स्नान कर रहे श्रृद्वालुओं ने प्रेम सिंह को डूबते देख शोर मचा दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची कछला पुलिस ने गोताखोरों की मदद से गंगा में डूबे प्रेम सिंह के शव को बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जल भरने राजस्थान के गांव से दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु कछला गंगा तट पर आये थे।

इसे भी पढ़ें-

बदायूं: 9 साल की बच्ची से 12 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म! जब तक गांव वाले पहुंचे तब तक आरोपी फरार

 

संबंधित समाचार