अमरोहा : खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, दहशत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा, अमृत विचार। खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग इकठ्ठा हो गए। ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। लेकिन, तब तक तेंदुआ वहां से भाग गया। …

अमरोहा, अमृत विचार। खेत में काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। किसान के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग इकठ्ठा हो गए। ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। लेकिन, तब तक तेंदुआ वहां से भाग गया। सूचना के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।

मामला थाना अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव पचोखरा का है। यहां किसान सरवीर सिंह का परिवार रहता है। शनिवार की सुबह वह अपने खेत में काम कर रहा था। काम करते समय अचानक उनके तेंदुआ ने उसके हमला कर दिया। हमले में सरवीर घायल हो गया। उसके के शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान वहां पहुंच गए। सूचना के बाद ग्रामीण भी लाठी-डंडे लेकर खेत पर पहुंचे तो तेंदुआ वहां से भाग गया।

ग्रामीणों ने पुलिस और वन विभाग को तेंदुआ की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस और वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को काफी तलाशा, लेकिन वह नहीं मिला। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना के कई घंटे देरी से वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल किसान को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया गया है। तेंदुआ के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। शाम को भी किसान लाठी-डंडे लेकर खेत पर काम करने के लिए गए। वन रेंजर मनौज चौधरी ने बताया कि पुलिस के माध्यम से जंगल में तेंदुआ होने की सूचना मिली थी। मौके पर भीड़ होने की वजह से तेंदुआ ने किसान पर हमला किया था। उसको पकड़ने के लिए टीमें लगा दी गई हैं। कहीं एक जगह लोकेशन मिलती है तो पिंजरा लगाकर तेंदुआ को पकड़ा जाएगा।

ये भी पढ़ें : अमरोहा : खाना बनाते समय घर में लगी आग, आशियाना जलकर खाक

संबंधित समाचार