कानपुर: शतरंज की बिसात पर उलटफेर का क्रम जारी, मुश्किल में ग्रैंडमास्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। 58वीं एमपीएल नेशनल चेस चैम्पियनशिप 2022 के आज दूसरे दिन 92 टेबलों पर बिछी शतरंज की बिसात पर शह और मात का रोचक खेल चलता रहा। तीसरे चक्र में आज पहली टेबल पर सुपर ग्रांड मास्टर बी.अधिबन को इंटरनेशनल मास्टर पश्चिम बंगाल के कौस्तुभ चटर्जी ने करारी चालें चलते हुए बढ़त नहीं लेने दी। …

कानपुर। 58वीं एमपीएल नेशनल चेस चैम्पियनशिप 2022 के आज दूसरे दिन 92 टेबलों पर बिछी शतरंज की बिसात पर शह और मात का रोचक खेल चलता रहा। तीसरे चक्र में आज पहली टेबल पर सुपर ग्रांड मास्टर बी.अधिबन को इंटरनेशनल मास्टर पश्चिम बंगाल के कौस्तुभ चटर्जी ने करारी चालें चलते हुए बढ़त नहीं लेने दी। यह मैच बराबर पर छूटा। चैम्पियनशिप में हुए इस मैच पर सबकी निगाहें थी।

इससे पूर्व आज खेली जाने वाली प्रतियोगिता का उद्घाटन कानपुर की महापौर प्रमिला पांडे ने किया। एआईसीएफ अध्यक्ष डा.संजय कपूर व यूपी की एसोसिएशन के महासचिव ए.के. रायजादा ने उनका स्वागत किया। महापौर ने कहा कि कानपुर के लिए यह गर्व की बात है कि यहां पर संजय कपूर के प्रयास से नेशनल चैम्पियनशिप आयोजित की गयी है। उन्होंने खिलाड़ियों की हौसला आफजायी की।

यूपी सीएसए के महासचिव ए.के. रायजादा ने बताया कि बोर्ड नंबर सात पर तमिलनाडु के ग्रांड मास्टर अरिवंद चिदंबरम को असम के इंटरनेशनल मास्टर साहिल डे ने बराबरी पर रोका। जीएम ललित बाबू और एलआर शिवहरि के बीच मैच बराबर पर छूटा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल के जीएम मित्रभा गुहा और गोआ के रित्विज परभ के बीच मैच बराबरी पर रहा। बिहार के उभरते हुए खिलाड़ी आशुतोष ने एलआईसी के ग्रांडमास्टर श्रीराम झा को हराकर भारी उलटफेर किया। पश्चिम बंगाल के उत्सव चटर्जी ने रेलवे के ग्रांडमास्टर स्वप्निल एस.घोरपडे से तथा महाराष्ट्र के वेदांत ने आईएम हर्षवर्धन से बाजी जीत ली। तमिलनाडु के ग्रांड मास्टर विष्णु प्रसन्ना को केरल के शारशा बेकर ने मात देकर चौंका दिया।

दूसरे चक्र में चार टेबलों पर उलटफेर हुआ। तमिलनाडु के ग्रांडमास्टर इनियन पी. को फिडे मास्टर वाघ सुयोग ने शिकस्त दी। महाराष्ट्र के जीएम अभिमन्यु से गुजरात जीत जैन, जीएम दीप सिंह गुप्ता गुजरात के अनादिकेत से तथा तमिलनाडु के आईएम रवि चंधलम से रेलवे के इशहाक एनआर के बीच शह मात के खेल में बाजी बराबर पर छूटी।

यह भी पढ़े-अमरोहा : खेत पर काम कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला, दहशत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका