सपा ने पुलिस कर्मियों के पहचान पत्र जमा कराये जाने पर जताया विरोध, निर्वाचन आयोग से की शिकायत
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को पुलिस कर्मियों के मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड और हस्ताक्षर युक्त फोटो जमा कराने का विरोध जताया। साथ ही कागजात जमा कराने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत की है और सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को पुलिस कर्मियों के मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड और हस्ताक्षर युक्त फोटो जमा कराने का विरोध जताया। साथ ही कागजात जमा कराने वाले पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ निर्वाचन आयोग से शिकायत की है और सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि विधान सभा चुनाव में चार चरण का मतदान हो गया है, पांचवा चरण का मतदान 27 फरवरी, छठवां चरण 03 मार्च व सातवां चरण का मतदान 07 मार्च को होगा। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने जनपदों में बड़ी संख्या में पुलिस व सुरक्षा कर्मियों से उनका मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, हस्ताक्षर युक्त फोटो जमा कराया जा रहा है और उन्हें पोस्टल मत से मतदान भी नहीं कराया जाएगा।
पुलिस व सुरक्षा कर्मियों द्वारा मतदाता पहचान पत्र, आधार कार्ड, हस्ताक्षर युक्त फोटो के दुरूपयोग की आशंका जताई जा रही है। उनके मताधिकार का दुरुपयोग हो सकता है। इससे चुनाव प्रभावित हो रहा है और स्वतंत्र, निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न होने पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। पार्टी ने मांग की है कि निर्वाचन आयोग द्वारा समस्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया जाये कि जो पुलिस व सुरक्षाकर्मी पोस्टल मत के हकदार नहीं हैं उन लोगो से कागजात जमा न कराया जाय।
