बहराइच: 86 कम्पनी पैरामिलिट्री फोर्स के सहारे रहेगी सुरक्षा, चुनाव को लोकर जिले को मिला बड़ी संख्या में पुलिस बल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। विधान सभा चुनाव सकुशल निपटाने के लिए 86 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स जिले को मिली है। सुरक्षित मतदान के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स के अलावा पुलिस मुख्य भूमिका में रहेगी। बहराइच में रविवार को विधान सभा चुनाव सुबह सात बजे से शुरू होगा। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस …

बहराइच। विधान सभा चुनाव सकुशल निपटाने के लिए 86 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स जिले को मिली है। सुरक्षित मतदान के लिए पैरा मिलिट्री फोर्स के अलावा पुलिस मुख्य भूमिका में रहेगी।

बहराइच में रविवार को विधान सभा चुनाव सुबह सात बजे से शुरू होगा। इसके लिए सभी मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी ने बताया कि भयमुक्त मतदान के लिए 86 कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स, दो कंपनी पीएससी, पांच हजार सिविल पुलिस और पांच हजार होमगार्ड शनिवार को ही जिले को मिल गए हैं।

इसके अलावा जिले की पुलिस और होमगार्ड सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी निभायेंगे। एसपी ने बताया कि सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त हैं। ऐसे में जिलेवासी निर्भीक होकर मतदान करें। सुरक्षा मे कहीं भी कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

यह भी पढ़े-गोरखपुर में बोलीं बसपा प्रमुख मायावती, कहा- भाजपा सरकार में मुस्लिमों से हुआ भेदभाव

संबंधित समाचार