ट्रैक्टर ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल
जींद। हरियाणा के जींद जिले में नगूरां गांव के निकट शनिवार को ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार डाहौला का वीरू (21) अलेवा के राजकीय महाविद्यालय शनिवार दोपहर बाद अपने गांव के ही राहुल तथा प्रमोद के साथ मोटरसाइकिल …
जींद। हरियाणा के जींद जिले में नगूरां गांव के निकट शनिवार को ट्रैक्टर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी एक छात्र की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गये। पुलिस के अनुसार डाहौला का वीरू (21) अलेवा के राजकीय महाविद्यालय शनिवार दोपहर बाद अपने गांव के ही राहुल तथा प्रमोद के साथ मोटरसाइकिल से घर वापस लौट रहा था और नगूरां गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
पुलिस के अनुसार इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें राहगीरों ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने वीरू की गंभीर हालात देख पीजीआई रेफर कर दिया लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। इस हादसे के बाद ट्रैक्टर का ड्राइवर भाग गया। अलेवा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें-
यूक्रेन से मुंबई और दिल्ली पहुंचे केरल के छात्रों को अपने खर्चे पर लेकर आएगी राज्य सरकार: विजयन
