हरदोई: चुनाव ड्यूटी को मजाक समझने वाले कामचोर कार्मिकों पर गिरेगी गाज, 269 के खिलाफ सीडीओ ने लिखा पत्र
हरदोई। विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के नियमों और निर्देशों से खिलवाड़ करने वाले लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई तय है। सीडीओ आकांक्षा राना के मुताबिक चुनाव ड्यूटी को मज़ाक समझने वाले 269 कार्मिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जिनमें सवायजपुर विधानसभा में पीठासीन अधिकारी,पी-1,पी-2 और पी-3 63 कार्मिक ड्यूटी से नदारद रहे। इसी …
हरदोई। विधानसभा चुनाव में चुनाव आयोग के नियमों और निर्देशों से खिलवाड़ करने वाले लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई तय है।
सीडीओ आकांक्षा राना के मुताबिक चुनाव ड्यूटी को मज़ाक समझने वाले 269 कार्मिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। जिनमें सवायजपुर विधानसभा में पीठासीन अधिकारी,पी-1,पी-2 और पी-3 63 कार्मिक ड्यूटी से नदारद रहे।
इसी तरह शाहाबाद विधानसभा से 43, हरदोई सदर विधानसभा से 27, गोपामऊ विधानसभा से 17,साण्डी विधानसभा से 43, बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा से 25, बालामऊ विधानसभा से 32 और सण्डीला विधानसभा से 19 कार्मिकों ने चुनाव ड्यूटी में लापरवाही बरतते हुए चुनाव आयोग क नियमों और निर्देशों को नहीं माना। ऐसे लापरवाह कार्मिकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 269 कार्मिकों के खिलाफ कार्रवाई तय होने सरकारी ,खास कर शिक्षा महकमे में खलबली मची हुई है।
यह भी पढ़ें: कन्नौज: गढ़िया गांव का छात्र निखिल यूक्रेन में फंसा, परिजन कर रहे सलामती की दुआ
