मुरादाबाद : दहेज के लिए गर्भवती से मारपीट, तलाक देकर घर से निकाला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट के बाद और मायके में ही तलाक देने का मामला सामने आया है। मामला छजलैट थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी देहात ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। पीड़िता ने एसपी …

मुरादाबाद, अमृत विचार। दहेज की मांग पूरी न होने पर गर्भवती पत्नी के साथ मारपीट के बाद और मायके में ही तलाक देने का मामला सामने आया है। मामला छजलैट थाना क्षेत्र का है। पीड़िता की शिकायत पर एसपी देहात ने आरोपी पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।

पीड़िता ने एसपी देहात को दिए शिकायत में बताया कि उसका निकाह दो फरवरी 2020 को काशीपुर उत्तराखंड के मोहल्ला कटोरा ताल छावनी रोड निवासी युवक से हुआ था। पति ड्राइवर है और अक्सर बाहर रहता है। निकाह के बाद से ही उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। इनकार करने पर मारपीट की गई।

इसी बीच उसने एक बच्चे को जन्म दिया और दोबारा से गर्भवती है। पांच फरवरी की सुबह करीब सात बजे ससुर, दो देवर, सास और ननद ने एक बार फिर मारपीट की। इसके बाद पति ने तीन तलाक दे दिया और अधमरी हालत में उसे मायके में छोड़कर भाग गया। पुलिस से शिकायत करने पर पति ने जान से मारने की धमकी दी।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : दहेज के लिए विवाहिता को बनाया बंधक, फिर तलाक देकर घर से निकाला

संबंधित समाचार