वाराणसी: काशीपुराधिपति के विवाह की मंगल गीतों के साथ शुरू हुई तैयारियां, महाशिवरात्रि पर धूमधाम से होगा शिव विवाह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। जिले में महाशिवरात्रि के दिन काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ का विवाह धूमधाम से मनाया जाएगा। टेढ़ीनीम स्थित श्री काशी विश्वनाथ के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के आवास पर रिवाजों के हिसाब से आज काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ को लोकगीत गाते हुए शगुन की हल्दी महिलाएं लगाएंगी। बाबा विश्वनाथ के पंचबदन रजत विग्रह पर हल्दी तेल …

वाराणसी। जिले में महाशिवरात्रि के दिन काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ का विवाह धूमधाम से मनाया जाएगा। टेढ़ीनीम स्थित श्री काशी विश्वनाथ के पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी के आवास पर रिवाजों के हिसाब से आज काशीपुराधिपति बाबा विश्वनाथ को लोकगीत गाते हुए शगुन की हल्दी महिलाएं लगाएंगी।

बाबा विश्वनाथ के पंचबदन रजत विग्रह पर हल्दी तेल का अर्पण कर लोकाचार पूर्ण किया जाएगा। हल्दी की रस्म के लिए गवनहरियों की टोली शाम के समय पूर्व महंत के आवास पर जमा होंगी।

हल्दी के पारंपरिक शिव गीतों में दुल्हे की खूबियों का बखान किया जाएगा। पूर्व महंत डॉ. कुलपति तिवारी ने बताया लोक मान्यताओं के अनुसार जिन लड़को और लड़कियों के विवाह में अड़चने आती हैं, उनके बाबा को हल्दी अर्पण करने से लाभ मिलता है।

बाबा के विवाहोत्सव पर टेढ़ीनीम महंत-आवास पर शिवांजलि के तहत स्थानीय कलाकारों द्वारा भक्ति संगीत का कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा। महंत परिवार के सदस्यों के मार्गदर्शन में बाबा विश्वनाथ और माता पार्वती के विवाह की रस्में परंपरा के अनुसार संपन्न कराई जाएंगी।

पढ़ें- ‘ऑपरेशन गंगा’ चला कर यूक्रेन से भारतीयों को स्वदेश लाया जा रहा है: प्रधानमंत्री मोदी

संबंधित समाचार