बलिया: 86 वाहनों के लाइसेंस इस वजह के चलते होंगे निलंबित, नोटिस जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। जिन वाहनों को परिवहन विभाग ने लाइसेंस जारी किया था, अब उनके स्वामी विभाग को ही आंखें दिखाने लगे हैं। जिला प्रशासन ने बीते 23 फरवरी को 214 वाहनों की व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। कारण कि उस दिन 182 सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को पोलिग बूथों की व्यवस्था देखने के लिए जाना …

बलिया। जिन वाहनों को परिवहन विभाग ने लाइसेंस जारी किया था, अब उनके स्वामी विभाग को ही आंखें दिखाने लगे हैं। जिला प्रशासन ने बीते 23 फरवरी को 214 वाहनों की व्यवस्था करने के आदेश दिए थे। कारण कि उस दिन 182 सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों को पोलिग बूथों की व्यवस्था देखने के लिए जाना था।

प्रशासन इन बूथों पर सुविधाएं बेहतर करने के लिए कसरत कर रहा है। सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट समय पर पहुंच गए, लेकिन 86 वाहन उपलब्ध ही नहीं हुए। इसके चलते कई मजिस्ट्रेटों को अपना प्लान निरस्त करना पड़ा, इसमें कुछ जोनल मजिस्ट्रेट अपने वाहनों से पहुंचे थे। वाहन स्वामियों की इस मनमानी पर प्रशासन ने कड़ा कदम उठाया है। मुकदमा दर्ज किए जाने के आदेश दिए।

1805 वाहनों की व्यवस्था करने में छूटे पसीने : परिवहन विभाग को 1805 वाहनों की व्यवस्था करनी है, इसमें 20 ट्रक, 69 मिनी बस, 560 हल्के वाहन, 706 बस और 350 जीप व टैक्सी शामिल हैं। सौ वाहन रिजर्व भी रखे जाएंगे। इसके अलावा मऊ से 72 और आजमगढ़ से 100 बड़ी बसों की डिमांड की गई है। कारण कि यहां पर वाहनों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं हो पा रही है। बलिया में छठें चरण में चुनाव होना है, यहां काम पूरा होने के बाद बलिया को 357 बसें मऊ भी भेजनी है। प्रशासन व्यवस्था में जुटा हुआ है।

यह भी पढ़ें:-यूक्रेन में फंसे मध्य प्रदेश के चार और छात्रों की वतन वापसी

संबंधित समाचार