खारकीव में फायरिंग करते हुए घुसी रूसी सेना, यूक्रेनी सैनिकों ने भी किया जवाबी हमला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कीव। यूक्रेन के प्राधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस गयी है और सड़कों पर लड़ाई चल रही है। खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने रविवार को बताया कि यूक्रेनी सेना शहर में रूसी सैनिकों से लड़ रही है और उन्होंने नागरिकों से घरों से …

कीव। यूक्रेन के प्राधिकारियों ने कहा कि रूसी सेना देश के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव में घुस गयी है और सड़कों पर लड़ाई चल रही है। खारकीव क्षेत्रीय प्रशासन के प्रमुख ओलेह सिनेहुबोव ने रविवार को बताया कि यूक्रेनी सेना शहर में रूसी सैनिकों से लड़ रही है और उन्होंने नागरिकों से घरों से बाहर नहीं निकलने को कहा है।

खारकीव रूस की सीमा से 20 किलोमीटर की दूरी पर है और रूसी सैनिक खारकीव में घुस गए है। इससे पहले तक वे शहर के बाहरी इलाके में ही थे और उन्होंने शहर में घुसने की कोशिश नहीं की थी। यूक्रेन की मीडिया और सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में रूसी वाहन खारकीव में चक्कर लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं और एक वाहन सड़क पर जलता दिख रहा है।

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine War: चारों तरफ से घिरे यूक्रेन ने रूस के साथ बेलारूस में वार्ता से किया इनकार

संबंधित समाचार