गोंडा: सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जानें मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह व व उनके समर्थकों के खिलाफ कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट करने व दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह खाना …

गोंडा। समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार व पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह व व उनके समर्थकों के खिलाफ कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक महिला ने घर में घुसकर मारपीट करने व दुष्कर्म किए जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला द्वारा दी गई तहरीर में कहा गया है कि वह खाना बनाकर बैठी थी। तभी योगेश प्रताप सिंह निवासी भंभुआ अपने भाई चंद्रेश प्रताप सिंह, कामेश प्रताप सिंह, लव सिंह, कुश सिंह, विक्की सिंह, दलजीत यादव, अमरजीत यादव, मनोज यादव, सोनू, जाहिद हुसैन व शिव कुमार जायसवाल समेत करीब दर्जनभर अज्ञात लोग घर में घुस आए और मारपीट की।

भीड़ को उकसाकर घर को तहस नहस कर दिया। कह रहे थे कि भाजपा को वोट देना बहुत महंगा पड़ेगा। इसके साथ ही महिला ने यह भी आरोप लगाया है उसे उठाकर खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। विरोध करने पर परिवारजन की पिटाई की। इसमें परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। फायरिंग भी की। सोने की चेन छीन ले गए। सपा प्रत्याशी पर मुकदमा दर्ज कराने और कार्रवाई को लेकर देर रात तक कोतवाली में मामला चलता रहा।

डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र समेत कई अधिकारी कोतवाली पहुंचे। पीड़िता व उसके परिवारजन से पूरे मामले की जानकारी ली। एसपी संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। योगेश प्रताप सिंह व अन्य के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा किया गया है। सपा प्रत्याशी और समर्थकों के घर पर नजर रखने के लिए पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। भाजपा प्रत्याशी को सुरक्षा मुहैया कराई गई है।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या: मतदान के दौरान युवक का सिर फोड़ने का आरोप, पुलिस ने किया खंडन

संबंधित समाचार