श्रुति हासन हुईं कोरोना पॉजिटिव, हेल्थ के बारे में लिखा नोट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की फैमस एक्ट्रेस श्रुति हासन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जानकारी शेयर की है। श्रुति ने लिखा कि सभी सावधानी बरतने के बाद भी उन्हें कोरोना हो गया। हैल्थ के बारे में फैंस को बताते हुए श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर …

मुबंई। बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री की फैमस एक्ट्रेस श्रुति हासन का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए जानकारी शेयर की है। श्रुति ने लिखा कि सभी सावधानी बरतने के बाद भी उन्हें कोरोना हो गया।

हैल्थ के बारे में फैंस को बताते हुए श्रुति हासन ने इंस्टाग्राम पर एक नोट लिखा, ‘सभी को नमस्कार! सभी सावधानियां बरतने के बावजूद मेरा कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैं ठीक हो रही हूं और जल्द वापस आने का इंतजार नहीं कर सकती! धन्यवाद और जल्द ही मिलते हैं।’

https://www.instagram.com/p/CaeBeEeNUFx/?utm_source=ig_web_copy_link

आपको बता दें कि साउथ की कई हस्तियां कोरोना वायरस के चपेट में आ चुकी हैं। महेश बाबू, कीर्ति सुरेश, महेश बाबू, खुशबू सुंदर, विष्णु विशाल और तृषा का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। श्रुति हासन के पिता और सुपरस्टार कमल हासन का भी कुछ समय पहले कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया था।

श्रुति हासन जल्द ही ‘सलार’ के लीड रोल में नजर आएगी जो कि 14 अप्रैल के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस प्रोजेक्ट को कन्नड़ और तेलुगु जैसी भाषाओं में शूट किया गया है और इसे हिंदी, तमिल और मलयालम में डब किया जाएगा। इसके अलावा श्रुति हासन की वेब सीरीज ‘बेस्टसेलर’ भी रिलीज हुई है। इस सीरीज में श्रुति की एक्टिंग को काफी शानदार बताया जा रहा है। फैंस को जिसका बेसब्री से इंतजार है।

यह भी पढ़े-नसीमुद्दीन ने सपा पर बोला हमला, कहा- मुलायम को मुसलमानों ने दी मौलाना पदवी, लेकिन…

संबंधित समाचार