सनी देओल बेटे करण के साथ मिलकर ‘अपने 2’ की कर रहे तैयारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुबंई। सनी देओल के बेटे करण देओल इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल कर रहे हैं। सुपरस्टार के बेटे की तुलना उनके दादा धर्मेंद्र, पिता सनी देओल और चाचा बॉबी देओल से की गई थी। तुलना होने के बाद कई लोगों की लगता था कि एक्टिंग की दुनिया में उनका करियर इतना …

मुबंई। सनी देओल के बेटे करण देओल इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए काफी स्ट्रगल कर रहे हैं। सुपरस्टार के बेटे की तुलना उनके दादा धर्मेंद्र, पिता सनी देओल और चाचा बॉबी देओल से की गई थी। तुलना होने के बाद कई लोगों की लगता था कि एक्टिंग की दुनिया में उनका करियर इतना आसान नहीं रहने वाला है। ऐसे में अब सनी देओल अपने बेटे करण की इंडस्ट्री में कमबैक के लिए धांसू प्लानिंग कर रहे हैं।

बॉलीवुडलाइफ से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ‘सनी देओल अपने बेटे करण देओल की वापसी पर कड़ी मेहनत कर रहे हैं और इस बार सुपरस्टार ने उन्हें अपनी फ्रेंचाइजी में एक अहम भूमिका देने का फैसला किया है। ‘अपने 2’ फिल्म से अब आगे बढ़ने के लिए तैयार है।’

 सनी अपनी ‘गदर 2’ की शूटिंग पूरी करने के बाद उनकी यह फिल्म फ्लोर पर जाएगी। वह अभी 40 दिनों के शेड्यूल के लिए लखनऊ में हैं और इसे खत्म करने के बाद अभिनेता ‘अपने 2’ पर काम शुरू कर देंगे। तब तक करण भी अपनी एक्टिंग पर काम कर रहे हैं। इतना ही नहीं करण अपने चाचा बॉबी देओल के मार्गदर्शन में खुद को फिट रखने के लिए काम कर रहे हैं। देओल परिवार बॉलीवुड में सबसे पसंदीदा परिवार है और उन्होंने कभी भी दिखावा करने में विश्वास नहीं किया है। फैंस भी उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब है।

यह भी पढ़े-अयोध्या: इलेक्शन कंट्रोल रूप में पूरे दिन बजती रही घंटी, मतदाता सूची में नाम नहीं होने से परेशान रहे लोग

संबंधित समाचार