इंडोनेशिया में भूकंप से दस लोगों की मौत, 400 अन्य घायल, तलाश जारी
जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर आये भूकंप के बाद तलाश अभियान रविवार को भी जारी रहा। इस भूकंप में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 400 अन्य घायल हुये हैं और हजारों लोग विस्थापित और बेघर हो गये हैं। आपदा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। ‘नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी’ …
जकार्ता। इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप पर आये भूकंप के बाद तलाश अभियान रविवार को भी जारी रहा। इस भूकंप में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी है जबकि 400 अन्य घायल हुये हैं और हजारों लोग विस्थापित और बेघर हो गये हैं। आपदा अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
‘नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी’ के प्रवक्ता अब्दुल मुहारी ने बताया कि शुक्रवार की सुबह पश्चिम सुमात्रा प्रांत में आए 6.2 तीव्रता के भूकंप से ढहे घरों के मलबे से बचावकर्मियों ने शनिवार देर रात दो और शव निकाले। उन्होंने कहा कि पासमान जिले में छह और पड़ोसी पश्चिमी पासमान जिले में चार लोगों की मौत हुई है।
बचावकर्मी अब भी चार ग्रामीणों की तलाश कर रहे हैं, माना जा रहा है कि वे आसपास की पहाड़ियों से गिरी मिट्टी के नीचे दबे हो सकते हैं। मुहरी ने कहा कि भूकंप से कम से कम 388 लोग घायल हुये हैं जिनमें से 42 लोगों की हालत नाजुक है।
इंडोनेशिया में आये इस भूकंप का झटका मलेशिया और सिंगापुर तक महसूस किए गए। अधिकारी ने बताया कि कहा कि 13,000 से अधिक लोग अपने घरों को छोड़कर अस्थायी आश्रय स्थलों में चले गए। उन्होंने बयान जारी कर बताया कि भूकंप के कारण 1,400 से अधिक घर और इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं।
ये भी पढ़ें:- Ranji Trophy: पंजाब ने हरियाणा को 10 विकेट से दी करारी शिकस्त, बोनस सहित सात अंक किए हासिल
