फर्स्ट वोटर: युवाओं में खासा उत्साह, सबके अलग-अलग मुद्दे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जिले में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। इसके साथ ही ईवीएम दबाकर बीप सुनने व पसंदीदा प्रत्याशी की पर्ची देखने की उनकी ख्वाहिश भी पूरी हो गई। अयोध्या जनपद की पांच विधानसभाओं में लगभग 18 लाख 65 हजार मतदाता हैं, जिसमें 9,80,014 पुरुष व 8,65,148 महिला मतदाता हैं। …

अयोध्या। जिले में पहली बार वोट डालने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखा गया। इसके साथ ही ईवीएम दबाकर बीप सुनने व पसंदीदा प्रत्याशी की पर्ची देखने की उनकी ख्वाहिश भी पूरी हो गई। अयोध्या जनपद की पांच विधानसभाओं में लगभग 18 लाख 65 हजार मतदाता हैं, जिसमें 9,80,014 पुरुष व 8,65,148 महिला मतदाता हैं। 4,08,774 युवा मतदाता हैं।

युवाओं में 58,298 नए वोटर हैं, जिन्होंने पहली बार 2022 के विधानसभा चुनाव में सहभागिता की। आयु वर्ग के हिसाब से युवा मतदाताओं में 18 से 19 आयु के 20,774 मतदाता व 20 से 30 वर्ष आयु के 38,800 मतदाता हैं। सबने अलग-अलग मुद्दों पर वोट किया। किसी ने रोजगार तो किसी ने महिला सुरक्षा के मुद्दे पर वोट दिया। देवकाली निवासी रोहन गुप्त ने कहा कि उन्होंने पहली बार वोट दिया है।

उनके दिमाग में सिर्फ रोजगार का ही मुद्दा था। नियावां निवासी संदीप ने कहा कि उन्होंने देश हित में पहली बार मतदान किया। उनका मानना है कि सड़कें अच्छी होनी चाहिए। मिल्कीपुर के इनायतनगर निवासी दीपा का कहना था कि उनके लिए महिलाओं की सुरक्षा का जिम्मा सर्वप्रमुख था। रुदौली के कायस्थाना निवासी अखिलेश ने कहा कि वोट डालकर बहुत खुशी हुई। आज बड़े होने का अहसास हो गया। रौनाही थाना क्षेत्र निवासी अजीत ने बताया कि उन्होंने प्रत्याशी को देखकर पहली बार वोट किया है।

यह भी पढ़े-इंडोनेशिया में भूकंप से दस लोगों की मौत, 400 अन्य घायल, तलाश जारी

संबंधित समाचार