अयोध्या: मकान निर्माण के दौरान छत से गिरकर मजदूर की मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा गयासपुर निवासी 52 वर्षीय मजदूर मकान निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए मण्डलीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक …

अयोध्या। तारुन थाना क्षेत्र की ग्राम सभा गयासपुर निवासी 52 वर्षीय मजदूर मकान निर्माण कार्य के दौरान शनिवार को छत से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया।जिसे इलाज के लिए मण्डलीय चिकित्सालय ले जाया गया। जहां पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मृतक मजदूर के पुत्र सनी कुमार ने बताया कि उसके पिता माधव प्रसाद मजदूरी करते हैं।शनिवार को वह मजदूरी करने के लिए अचारी का सगरा स्थान पर  हो रहे मकान निर्माण कार्य पर गए थे। दोपहर छत पर से अचानक गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गए। वहां पर मौजूद लोग इलाज के लिए उन्हें मण्डलीय अस्पताल ले गए। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने मजदूर को मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार रविवार को पोस्टमार्टम के बाद किया गया। मृतक के चार बच्चे है।जिनमें से तीन पुत्रियां है। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पीड़ित परिजनों से अभी घटना की तहरीर पुलिस को नही दी है।

यह भी पढ़ें; उन्नाव: दलित युवती हत्याकांड में हत्यारोपी के आश्रम को किया गया सील

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

सीतापुर में 7 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त, फर्जी मार्कशीट के आधार पर पाई थी नौकरी
गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता